कटिहार, 19 अगस्त 2025: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के दिग्गज नेताओं की वोटर अधिकार यात्रा 23 अगस्त को कटिहार पहुंचने वाली है। इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कटिहार में कांग्रेस और महागठबंधन के नेताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के आवासीय कार्यालय में महागठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें यात्रा की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई।
बैठक में कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा से बिहार के नेताओं और कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह है। उन्होंने दावा किया कि कटिहार में यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। सुनील यादव ने कहा, “जननायक राहुल गांधी के सवालों का जवाब न तो चुनाव आयोग के पास है और न ही उनके आलोचकों के पास। इस यात्रा से लोग जागरूक हो रहे हैं, और विरोधी बौखलाकर गलत आरोप लगा रहे हैं।”

यात्रा की तैयारियों के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसमें सुकुमार सिंह (7903633503) और प्रहलाद गुप्ता (9470204050) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, जिला अतिथि गृह में कांग्रेस की एक अन्य बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय सचिव व कटिहार प्रभारी शहनवाज आलम और ऑब्जर्वर दीनबंधु शामिल हुए। शहनवाज आलम ने कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने और इसके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा, “जिस जिले से यह यात्रा गुजर रही है, वहां जनसैलाब उमड़ रहा है। कटिहार में भी यह यात्रा पूर्ण रूप से सफल होगी।”
बैठक में महागठबंधन के दलों—कांग्रेस, राजद, वीआईपी, सीपीआई, सीपीएम—के नेताओं ने हिस्सा लिया और अपनी रणनीतियां साझा कीं। मौजूद नेताओं में दिलीप विश्वास, जयप्रकाश सिंह, राजेश कुमार यादव, किशोर मंडल, सउद मुखिया, निखिल सिंह, पंकज तंबाकूवाला, प्रकाश सिंह निषाद, बिटका हेंब्रम, अवधेश कुमार मंडल, गोपाल यादव, प्रदीप पासवान, सिकंदर मंडल, निरंजन पोद्दार, मोहम्मद साजिद सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
वोटर अधिकार यात्रा के प्रति कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यह यात्रा बिहार के विभिन्न जिलों में लोगों को मतदाता अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम कर रही है।
Yo! If you’re looking for some online gaming fun, try panalo 888. I’ve had some good times there. Just be smart! panalo 888
Looking for some Rummy action? I found rummy modern download pretty easy. Check it out, and see for yourself! rummy modern download
Hey, just checked out taya3659.net. Seems like a decent spot. I like the vibe. Check it out yourself at taya3659.