कटिहार संवाददात: सूरज कुमार रॉय आगामी 23 अगस्त को कटिहार जिले में होने वाले वोटर अधिकार यात्रा की सफलता को लेकर कटिहार कांग्रेस ने ताकत झोंक दी हैं। इस यात्रा की सफलता को लेकर लगातार कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में पार्टी से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं के बैठक का दौर जारी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कटिहार कांग्रेस के द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
इस बैठक में कटिहार कांग्रेस के कई नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहें। इस बैठक में सर्वप्रथम बिहार वोटर यात्रा की सफलता को लेकर जो भी तैयारी की जा रही है उस बिंदु पर विशेष चर्चा किया गया जबकि जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के द्वारा इस यात्रा को लेकर रूट प्लान भी बताया गया और मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश भी दिया गया।
मौके पर जानकारी देते हुए कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि कटिहार जिले के कुर्सेला चौक से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत की जाएगी इस यात्रा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद जननायक राहुल गांधी बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ-साथ महागठबंधन के कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कुर्सेला चौक से यह यात्रा शुरू होकर समेली, डूमर,गेड़ाबारी के रास्ते कोढ़ा विधानसभा के सिमरिया पहूंचेगी जहां विश्राम किया जाएगा। इसके पश्चात यह यात्रा चार बजे शाम कटिहार के कारगिल चौक से शुरू होकर अंबेडकर और मोंगरा फाटक चौक होते हैं डंडखोरा- सौनैली के रास्ते कदवा कुम्हरी के लिए प्रस्थान करेगी जहां एक जनसभा को संबोधित करने के पश्चात यह यात्रा पूर्णिया जिला के लिए प्रस्थान करेगी।
जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि जिस मार्ग से होकर जननायक राहुल गांधी की यह यात्रा चलेगी उसे मार्ग में लाखों कार्यकर्ता-समर्थक एवं आम लोग शामिल होंगे जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
One thought on “कटिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा: कुर्सेला से कदवा कुम्हरी तक जनसभा, सुनील कुमार यादव ने बताई रणनीति”
The excitement here is on another level. I’ve won a couple of times already and the withdrawal process was seamless. bdk777game is the real deal.
The excitement here is on another level. I’ve won a couple of times already and the withdrawal process was seamless. bdk777game is the real deal.