डंडखोरा में आदिवासी महिलाओं के साथ मारपीट पर भाकपा माले का धरना, पुलिस ने FIR का दिया आश्वासन

कटिहार के डंडखोरा थाना पर भाकपा माले का धरना, आदिवासी महिलाओं की भागीदारी

कटिहार (बिहार), 08 जनवरी 2026: कटिहार जिले के डंडखोरा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर भाकपा माले (CPI-ML) द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। धरना पूर्व विधायक महबूब आलम की अगुवाई में थाना परिसर में किया गया।
मामले की शुरुआत 13 दिसंबर 2025 को हुई, जब अर्जुन शर्मा ने कथित रूप से अवैध तरीके से खरीदी गई जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। इस दौरान सदियों से जोत-बोआई कर रही मधौली आदिवासी महिला मोसमत बैजजिन टुडू और मेरु सोरेन के साथ मारपीट की गई। पीड़ितों ने डंडखोरा थाने में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की, लेकिन कार्रवाई न होने से आक्रोश बढ़ गया।


इसके अलावा, भाकपा माले के सक्रिय सदस्य बेटका हेंब्रम और हीरा गुप्ता के बीच चार महीने से चल रहे जमीन विवाद में थाना ईओ द्वारा बेटका हेंब्रम पर पूर्व आपराधिक इतिहास का हवाला दिया गया, जिसके विरोध में भी यह प्रदर्शन हुआ।
प्रदर्शन के दौरान थाना अध्यक्ष विजय कुमार, अपर थाना अध्यक्ष अलबिंदु सिंह, SI रामजी कुमार, सुमन कुमार, अरविंद कुमार, सुधीर कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कई घंटों की बातचीत के बाद पुलिस ने अर्जुन शर्मा के खिलाफ मारपीट के मामले में FIR दर्ज करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने कहा कि सदियों पुरानी जोत वाली आदिवासी जमीन पर अचानक कब्जे की कोशिश और मारपीट की जांच की जाएगी।
इस मौके पर समाजसेवी मतलू मुर्मू, बाबूलाल टुडू, दिलीप मरांडी, तालु सोरेन, भाकपा माले के पप्पू, बृजलाल मरांडी सहित बड़ी संख्या में आदिवासी महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आदिवासियों के भूमि अधिकारों की रक्षा हो और ऐसे मामलों में त्वरित न्याय मिले। भाकपा माले के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आश्वासन पर अमल नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने स्थिति को शांतिपूर्ण रखते हुए आगे की कार्रवाई का वादा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad