कटिहार में कांग्रेस ने लॉन्च की ‘माई बहन मान योजना’, महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की गारंटी

सुनिल यादव और आम्रपाली यादव महिलाओं को योजना की जानकारी देते हुए।

कटिहार: कटिहार में मंगलवार को कांग्रेस जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुनिल कुमार यादव और महिला जिला अध्यक्ष आम्रपाली यादव ने संयुक्त रूप से ‘माई बहन मान योजना’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। सुनिल यादव ने कहा कि बिहार में 5.36 करोड़ महिलाएं हैं, और यह योजना उन्हें सशक्त बनाने का एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस योजना को घर-घर पहुंचाएंगे और जनता को बताएंगे कि वर्तमान बिहार सरकार ने महिलाओं को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा है।

माई बहन मान योजना’ के तहत महागठबंधन शासित राज्यों में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जा रहे हैं। सुनिल यादव ने ऐलान किया कि अगर बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनी, तो बिहार की महिलाओं को भी यह लाभ मिलेगा। योजना के साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। महिलाएं 8800023525 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीकरण कर सकती हैं।

कटिहार में कांग्रेस कार्यालय में माई बहन मान योजना की लॉन्चिंग।

महिला जिला अध्यक्ष आम्रपाली यादव ने बताया कि कटिहार के मनिहारी से इस योजना की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन शासित सभी राज्यों में यह योजना लागू है, और अब कटिहार की महिलाएं भी इससे जुड़ रही हैं। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने और उनकी सामाजिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास है।

कार्यक्रम में जिला महिला उपाध्यक्ष निखत परवीन, जिला महासचिव नूरी खातून, मनिहारी नगर के वार्ड नंबर 03 की पार्षद सुल्ताना प्रवीण, बेबी देवी, सावित्री देवी, भारती देवी, राधिका देवी, रेशमा देवी, शारदा मोसोमात, कौशल्या देवी, गीता देवी, संकरी मोसोमात, रेखा देवी, चांदनी देवी, अंजू कुमारी सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद थीं। इस आयोजन ने कटिहार में महिलाओं के बीच उत्साह जगाया है, और लोग इसे बिहार में बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad