तारिक अनवर ने बंगुरूवा में मनरेगा बचाओ अभियान चलाया, जर्जर महानंदा तटबंध सड़क पर तुरंत एक्शन
प्राणपुर प्रखंड के उत्तरी लालगंज पंचायत अंतर्गत बंगुरूवा और नंदसुरी गांव सांसद श्री तारिक अनवर पहुंचे । गांव पहुंचकर उंन्होने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ अभियान के तहत सैकड़ों की संख्या मे उपस्थित मनरेगा मजदूरों से संवाद स्थापित किए। मजदूरों के साथ साथ वहां के स्थानीय समस्याओं से रुबरु हुए । सांसद को अपनी गांव की समस्याओं से अगवगत कराने को लेकर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे ।

उपस्थित मजदूरों ने सरकार के मनरेगा विरोधी कार्य का घोर विरोध किया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी सांसद श्री अनवर से कहा कि लाभा से झौआ तक महानंदा तटबंध में बनी सड़क काफी जर्जर हो चुकी है । जर्जर महानंदा तटबंध सड़क से लोगो का चलना मुश्किल हो गया है । जिस कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । इस समस्या को लेकर उंन्होने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त विभाग के कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर बात किया ।
कार्यपालक अभियंता ने कहा कि महानंदा तटबंध सड़क की मरम्मती को लेकर आवंटन की स्वीकृति के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया है । राशि की स्वीकृति मिलते ही सड़क मरम्मती का कार्य शुरू करा दिया जाएगा । वही ग्रामीणों ने कहा कि बंगुरूवा महानंदा बांध ढाला के समीप धार में एक पुल की अति आवश्यकता है । पुल नही रहने के कारण ग्रामीणों को अपने खेत – खलिहान आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है । वही ग्रामीणों की समस्या सुनने के दौरान सांसद श्री अनवर ने कहा कि केंद्र की सरकार अपने मनमाने ढंग से मनरेगा योजना का नाम बदल दिया है । महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदल दिया है ।
उक्त योजनाओं से देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम गायब कर दिया है । इसका नियम कानून भी बदल दिया गया है । अब मनरेगा में लोगो को रोजगार मिलना मुश्किल हो जाएगा । उंन्होने ग्रामीणों को जानकारी दिया कि पहले मजदूरी भुगतान में केंद्र सरकार सौ फीसद राशि देती थी । लेकिन अब साठ प्रतिशत केंद्र और चालीस प्रतिशत राज्य सरकार को देना है । राज्य सरकार के पास चालीस प्रतिशत राशि भुगतान करने का आवंटन ही नही रहेगा तो इस परिस्थिति में योजनाओं का भुगतान भी नही हो पायेगा । उंन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसका सख्त विरोध करती है ।
सांसद श्री अनवर एवं कटिहार जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने इस आंदोलन में अधिक से अधिक की संख्या में लोगो को जुड़ने का अपील किया । मनरेगा मजदूरों ने सांसद श्री अनवर को विश्वास दिलाया कि वो इस मुहिम मे आपके साथ है।इस दौरान पार्टी के मो सऊद आलम , मुखिया तनवीर अहमद , मो वहाब , मो रफीक, अकमल ,मो नसीम ,मो अस्लउद्दीन सहित कई लोग मौजूद थे ।

