बरारी विधानसभा के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का सांसद तारीक अनवर ने किया दौरा, पीड़ितों से की मुलाकात

कटिहार सांसद तारीक अनवर 16 अगस्त 2025 को बरारी विधानसभा के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पीड़ितों से मुलाकात और समुदाय किचन का जायजा लेते हुए।

बरारी कटिहार: कटिहार जिला का कई इलाका बाढ़ का पानी प्रवेश करने की वजह से पूरी तरह से जलमग्न हो गया हैं और कई पंचायत व कई गांव डूब चुका हैं। इसी को लेकर कटिहार सांसद तारीक अनवर ने बरारी विधानसभा के विभिन्न बाढ़ग्रस्त इलाकों का भ्रमण किया और बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी सुना। इस दौरान सांसद ने बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे समुदाय किचन- स्वास्थ्य शिविर का भी जायजा लिया साथ ही साथ बाढ़ पीड़ितों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का भी जांच किया।

बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण करने के दौरान सांसद तारीक अनिवार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हर वर्ष सरकार बाढ़ आने के पूर्व सभी प्रकार की तैयारी हो जाने का दावा करती हैं लेकिन जैसे ही बाढ़ का पानी प्रवेश करता है सरकार के सभी दावे का पोल खुल जाता हैं और बाढ़ पूर्व की तैयारी पूरी तरह से फैल हो जाती है उन्होंने कहा कि एक बार फिर से बाढ़ का पानी प्रवेश करने से बरारी विधानसभा के कई इलाका खासकर कुर्सेला के कई हिस्सों में रह रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी सहयोग तो किया जा रहा है लेकिन यह नाकाफी है उन्होंने कहा कि कई जगह पर प्लास्टिक की कमी है और कहीं तो फटा हुआ प्लास्टिक पीड़ितों को दिया गया है जिससे पीड़ितों की परेशानी कम नहीं हो सकी हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़पीड़ितों के साथ-साथ मवेशियों के लिए चारा भी ठीक से व्यवस्था नहीं हो पा रही है जो की काफी दुखद हैं। सांसद तारीक अनवर ने कहा कि जो भी समस्याएं सामने आई है उसको लेकर संबंधित पदाधिकारी से बात किया गया हैं और बाढ़ पीड़ितों को किसी भी प्रकार की सुविधाओं में कोई कमी ना रहे इसका निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया हैं। सांसद तारीक अनवर ने कहा कि हर वर्ष कटिहार जिले वासियों को बाढ़ का दंश झेलना पड़ता हैं मगर अब तक बिहार सरकार हो या केंद्र सरकार इसका अस्थाई समाधान नहीं निकल पाई हैं। सिर्फ और सिर्फ खानापूर्ति की जा रही हैं।

मौके पर कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव,जहांगीर आलम,मुनेश्वर ठाकुर,सुरजी लाल चौधरी,शायद बैठा, मसकुर मुखिया,सिमरनजीत सिंह,बंटी यादव,एडवोकेट हसन,प्रभु लाल पासवान सहित कई कांग्रेस नेता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad