भोजपुर में STF की बड़ी कार्रवाई: AK-47 सहित 7 अवैध हथियार बरामद, 2 बदमाश गिरफ्तार

भोजपुर में STF द्वारा बरामद AK-47 और अन्य हथियार

भोजपुर, बिहार : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है,शुक्रवार देर रात पटना विशेष कार्य बल (STF) ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर नगर के दो अलग-अलग मोहल्लों में छापेमारी कर प्रतिबंधित AK-47 रायफल सहित सात अवैध हथियार बरामद किए गए। इस दौरान दो बदमाशों, वार्ड 5 निवासी पंकज राय उर्फ सत्यजीत राय और वार्ड 10 निवासी अंकित यादव को गिरफ्तार किया गया। बरामद हथियारों में एक लोडेड AK-47, एक नाली बंदूक, दो देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, एक बनावटी कार्बाइन जैसा थार्नेट, एक रिवॉल्वर, 76 कारतूस, पांच मैगजीन और तीन मोबाइल शामिल हैं।


छापेमारी रात 2 बजे शुरू हुई, जब STF और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से पंकज राय के दो मंजिला घर पर दबिश दी। पुलिस ने घर की गहन तलाशी ली, जिसमें छत पर सो रहे पंकज के पास से AK-47 और एक पिस्तौल बरामद हुई। इसके बाद अंकित यादव के घर पर छापा मारा गया, जहां से पांच अन्य हथियार जब्त किए गए। पुलिस अधीक्षक राज के अनुसार, पंकज का संबंध जमीन कारोबार से बताया जा रहा है।
पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास और किसी बड़े आपराधिक गिरोह या नेटवर्क से संभावित संबंधों की जांच कर रही है। मौरावां थाने में पूछताछ जारी है। यह कार्रवाई बिहार में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो क्षेत्र में बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने की दिशा में प्रभावी साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad