कटिहार: सांसद तारिक अनवर और सुनील यादव ने पार्षद प्रतिनिधि कमल दास के निधन पर जताया शोक!

कटिहार में कमल दास के निधन पर शोक व्यक्त करते सांसद तारिक अनवर और सुनील यादव!

कटिहार, बिहार | 17 अक्टूबर, 2025: कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 32 के निगम पार्षद प्रतिनिधि व पूर्व निगम पार्षद कमल दास के असामयिक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर कटिहार सांसद तारिक अनवर और कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

सांसद तारिक अनवर ने कहा, “पार्षद प्रतिनिधि सह पूर्व निगम पार्षद कमल दास के निधन की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतृप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।”
वहीं, कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा, “पूर्व निगम पार्षद व वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि कमल दास का अचानक निधन समाज के लिए बड़ी क्षति है। वह एक नेक इंसान थे और हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनके निधन से पूरे कटिहार जिले में शोक की लहर है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”
कमल दास के निधन पर उनके परिचितों और स्थानीय लोगों ने भी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उनका निधन क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad