माई बहिन मान योजना: कटिहार में कांग्रेस का वादा, सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये
मनिहारी में कांग्रेस ने माई बहिन मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शिविर लगाया। सुनील कुमार यादव और विधायक मनोहर प्रसाद सिंह की मौजूदगी में सैकड़ों महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। सरकार बनी तो 2500 रुपये मासिक सहायता मिलेगी।

