डंडखोरा में दो वर्षीय मासूम की पोखर में डूबने से दर्दनाक मौत, इलाके में शोक
कटिहार के डंडखोरा पंचायत के पान टोला में बुधवार दोपहर दो वर्षीय मासूम आनंद कुमार की सड़क किनारे बने पोखर में डूबने से मौत हो गई। खेलते समय बच्चा पोखर में गिर गया था। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से इंकार किया। ग्रामीणों ने पोखर को सुरक्षित करने की मांग की।

