कटिहार: महिशाल में 5 वर्षीय बालक लापता, गिरोह का शक; डॉग स्क्वायड से जांच !

महिशाल, कटिहार | 2 दिसंबर, 2025 बिहार के कटिहार जिले के बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत महिशाल पंचायत के महिशाल गांव में एक और रहस्यमय घटना ने ग्रामीणों को दहला दिया है। तेलता निवासी विवेक कुमार भारती का 5 वर्षीय पुत्र रवि नंदन सिंह गुरुवार, 27 नवंबर 2025 की शाम 3 बजे अपने नाना वैद्यनाथ दास के घर से लापता हो गया। बच्चा कुछ दिनों से नाना के घर पर रह रहा था।

यह घटना उसी पंचायत के विश्वदिघी गांव में इसी वर्ष 7 फरवरी को हुई रहस्यमय लापता मामले की याद दिला रही है, जब हीरालाल दास की 5 वर्षीय पुत्री अनिष्ठा कुमारी गायब हो गई थी। अनिष्ठा का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है, जो एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि क्षेत्र में कोई गिरोह सक्रिय है, जो लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (ANM) अजय कुमार ने तत्काल कार्रवाई की। पूर्णिया से डॉग स्क्वायड टीम बुलाई गई, और शाम 5 बजे तकनीकी अनुसंधान टीम को भी मौके पर बुलाया गया। अजय कुमार ने कहा, “मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरा सहित हर बिंदु पर गहन जांच चल रही है। बच्चे का जल्द पता लगाने के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं।”

ग्रामीणों ने चिंता जताई कि यदि ऐसी घटनाएं जारी रहीं तो क्षेत्र में भय का माहौल फैल जाएगा। पुलिस ने अपील की है कि कोई सुराग मिलने पर तुरंत सूचना दें। जांच जारी है, और ग्रामीण सतर्कता बरत रहे हैं।

7 thoughts on “कटिहार: महिशाल में 5 वर्षीय बालक लापता, गिरोह का शक; डॉग स्क्वायड से जांच !”

  1. When I originally commented I clicked the -Notify me when new comments are added- checkbox and now each time a comment is added I get four emails with the same comment. Is there any way you can remove me from that service? Thanks!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad