डंडखोरा: सौरिया में कब्रिस्तान घेराबंदी पर दो समुदायों में तनाव, पुलिस ने रोका कार्य !

सौरिया गांव में कब्रिस्तान घेराबंदी पर दो समुदायों का प्रदर्शन

डंडखोरा, कटिहार | 2 दिसंबर, 2025: आज कब्रिस्तान में घेराबंदी कार्य शुरू होते ही दोनों समुदायों में विवाद बढ़ने लगा, जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने डंडखोरा पुलिस को दिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को देखते हुए फिलहाल घेराबंदी के कार्य को रोक दिया है।सौरिया गांव में कब्रिस्तान घेराबंदी पर दो समुदायों का प्रदर्शन

हिंदू पक्ष के लोगों का आरोप है कि जिस भूमि पर घेराबंदी की जा रही है, वह सरकारी जमीन है और वर्षों से ग्रामीण इसी मार्ग से खेतों तक आवागमन कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि इस रास्ते को घेराबंदी कर दिया गया तो उनकी आवाजाही पूरी तरह बाधित हो जाएगी।

महिलाओं ने बताया कि उसी स्थान के निकट काली मंदिर भी स्थित है जहां वे लोग पूजा-अर्चना करती हैं। इसलिए वे इस मार्ग की घेराबंदी नहीं होने देंगी।

दूसरी तरफ, मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि जमीन कब्रिस्तान के नाम से दर्ज है और सरकारी योजना के तहत ही इसकी घेराबंदी की जा रही है।

घेराबंदी रोकने को लेकर हिंदू महिलाओं की ओर से प्रदर्शन भी किया गया। बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए काम बंद कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया है।

3 thoughts on “डंडखोरा: सौरिया में कब्रिस्तान घेराबंदी पर दो समुदायों में तनाव, पुलिस ने रोका कार्य !”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad