कटिहार में प्रशांत किशोर का हमला, बोले- बिहार का पैसा विकास नहीं, चुनाव जीतने में खर्च हुआ !
कटिहार: कटिहार पहुंचे जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शनिवार को होटल फॉर सीजन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस पैसे का इस्तेमाल बिहार के विकास में होना चाहिए था, उसे चुनाव जीतने में खर्च कर दिया गया।
प्रशांत किशोर ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं ने एक साल में एक करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बने छह महीने हो चुके हैं और अब तक एक भी नई नौकरी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले से नौकरी कर रहे हैं, उन्हें भी समय पर वेतन नहीं मिल रहा है।
मुख्यमंत्री पद को लेकर सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर भाजपा को सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाना था, तो चुनाव से पहले इसकी घोषणा करनी चाहिए थी। इससे बिहार की जनता को यह तय करने का मौका मिलता कि उन्हें सम्राट चौधरी जैसा मुख्यमंत्री चाहिए या नहीं।
डिग्री विवाद पर भी उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ज्ञान की भूमि बिहार में ऐसा व्यक्ति मुख्यमंत्री बना है, जिसके पढ़े-लिखे होने पर ही सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई नहीं करना अलग बात है, लेकिन फर्जी डिग्री के आधार पर विधायक बनना और फिर मुख्यमंत्री बन जाना गंभीर चिंता का विषय है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि सम्राट चौधरी ने अपने अलग-अलग शपथ पत्रों में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता का उल्लेख किया है। पहले एफिडेविट में खुद को सातवीं पास बताया, फिर मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी से पढ़ाई का दावा किया और बाद में अमेरिका से डी.लिट की बात कही। उन्होंने कहा कि आम आदमी यदि नौकरी में एक गलत प्रमाण पत्र लगा दे तो निलंबन और एफआईआर हो जाती है, लेकिन बिहार में ऐसे व्यक्ति को राज्य का मुखिया बना दिया गया है।


I am now not sure where you are getting your information, however good topic. I must spend some time learning more or figuring out more. Thanks for great info I was looking for this information for my mission.
I believe this internet site holds very superb indited written content articles.