कोढ़ा सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले सांसद पप्पू यादव, बोले— 2 लाख नहीं, 20-20 लाख मुआवजा दे सरकार
पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड के समीप एनएच-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों और घायलों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। शनिवार संध्या फुलवरिया के पास बस और पिकअप वैन की टक्कर में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस हादसे में पूर्णिया पूर्व प्रखंड के गौरा पंचायत स्थित सुहवा संथाली टोला, मझुआ, डिमिया पंचायत समेत कई गांवों के परिवार प्रभावित हुए हैं। आज सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे और उनके दुख में सहभागी बने।
इस दौरान सांसद ने मृतकों के परिजनों को अपनी ओर से 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और मृतक की बेटियों की शादी में 20-20 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आगे भी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि पीड़ित परिवारों की बेटियों की शादी में भी उनकी ओर से 20 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। पप्पू यादव ने कहा कि यह त्रासदी केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि कई परिवारों के भविष्य के उजड़ जाने की घटना है, जिसकी भरपाई केवल सांत्वना से नहीं हो सकती।
सांसद पप्पू यादव ने राज्य सरकार से मृतकों के परिजनों को दिए जाने वाले 2 लाख रुपये मुआवजे को अपर्याप्त बताते हुए इसे बढ़ाकर 20-20 लाख रुपये करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के कमाऊ सदस्य इस हादसे में चले गए, उनके लिए दो लाख रुपये का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा, “पूरा परिवार उजड़ गया है, बच्चों का भविष्य अंधकार में चला गया है। सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए सम्मानजनक मुआवजा देना चाहिए।”
हादसे के बाद लोगों के व्यवहार पर भी सांसद ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि समाज का नैतिक पतन चिंताजनक स्तर तक पहुंच गया है। पप्पू यादव ने कहा, “घटना स्थल पर लोग घायलों को बचाने के बजाय शवों से जेवर निकालने में लगे थे। कोई बच्चों के सामने लाशों से बाली खींच रहा था, कोई चैन उतार रहा था। यह हमारे समाज की भयावह तस्वीर है। जिस समय इंसानियत दिखानी चाहिए थी, उस समय कुछ लोग अमानवीयता की हद पार कर रहे थे।”
सांसद ने प्रशासन से हादसे की गंभीरता को देखते हुए घायलों के बेहतर इलाज, पीड़ित परिवारों के पुनर्वास और सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एनएच-31 पर लगातार हो रही दुर्घटनाएं प्रशासन की लापरवाही का परिणाम हैं और इस मार्ग पर तत्काल प्रभाव से सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। पप्पू यादव ने भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएंगे और पीड़ित परिवारों के लिए न्याय तथा उचित सहायता सुनिश्चित कराने तक संघर्ष जारी रखेंगे।सांसद प्रतिनिधि बबलू भगत इस्राइल आजाद, राजेन्द्र उरांव पूर्व मुखिया , सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, गुड्डु महतो पंचायत समिति नेयर खान, संजय विश्वास, अरुण सिंह, राहुल दास, अरसद अलि !


Had a great experience with the daily rewards. It keeps the game exciting even when I am on a losing streak. Love pkluky888
The app version is so much better than the browser. Installation was a breeze and the graphics are top notch. Great job on 7gameasiaapk.
Honestly the best slot experience I have had in a while. The graphics are great and the payouts feel fair. I am hooked! mega303slot
Everything from the layout to the payment methods is just perfect. It feels like they really know what players want. Definitely check out phbet160
The variety of games here is insane. I spent the whole weekend exploring and everything works perfectly on my phone. br80gamesvip is definitely my new favorite spot.
I’ve tried a few sites lately but this one is definitely the smoothest. The login process is quick and the games load without any lag. Highly recommend amara16login for anyone looking for a reliable spot.