नागरिक अभिनंदन समारोह में विधायक दुलाल गोस्वामी का सख्त तेवर, ब्लॉक में धांधली पर कर्मचारियों को चेतावनी
डंडखोरा/कटिहार: कदवा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक एवं पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी के सम्मान में मंगलवार को डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के थाना चौक के समीप एक भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और स्थानीय लोग शामिल हुए।
लोगों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ नवनिर्वाचित विधायक का जोरदार स्वागत किया। नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन डंडखोरा प्रखंड विकास मंच के द्वारा किया गया था।
ब्लॉक में धांधली पर कड़ा रुख
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने डंडखोरा प्रखंड कार्यालय में व्याप्त कथित अनियमितताओं और धांधली को लेकर तीखा बयान दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ब्लॉक में भ्रष्टाचार, लेन-देन और दलाली की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विधायक ने मंच से ही प्रखंड कर्मियों एवं अंचलाधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यप्रणाली में सुधार लाया जाए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक में सक्रिय दलालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महीने में दो दिन देंगे समय
विधायक ने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अब वे हर महीने दो दिन डंडखोरा प्रखंड में उपस्थित रहेंगे और आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी और प्रशासनिक लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपा, मांगों पर भरोसा
इस दौरान विभिन्न गांवों से आए लोगों ने सड़क, आवास, पेंशन, भूमि विवाद, मनरेगा, बिजली और पेयजल सहित कई मांगों को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि हर जायज मांग को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान निकाला जाएगा।
आयोजकों को दिया धन्यवाद
नागरिक अभिनंदन समारोह से प्रसन्न विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कार्यक्रम के आयोजकों और स्थानीय लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता का यह स्नेह और भरोसा उन्हें क्षेत्र के विकास के लिए और मजबूती से काम करने की प्रेरणा देता है।
प्रखंड मुख्यालय का किया निरीक्षण
समारोह के पश्चात विधायक ने नवनिर्मित प्रखंड मुख्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि सरकारी भवनों और विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
विकास को लेकर जताई प्रतिबद्धता
विधायक ने कहा कि डंडखोरा प्रखंड के सर्वांगीण विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और प्रशासनिक सुधार उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि समस्याओं को खुलकर सामने रखें, समाधान अवश्य होगा।


Such a hidden gem. The variety of games is impressive and the loading time is almost zero. Give neu88com a try!
The VIP rewards are actually worth it here. I feel valued as a player and the promotions are constantly updated. Check out rpvip5h5 for the best perks.
Quick installation and the app is very light on memory. Everything is optimized for a great experience. Get it now at luky888download.
I really appreciate how straightforward the registration is. No unnecessary hoops to jump through, just pure gaming action. bdbetbat