माई बहिन मान योजना: कटिहार में कांग्रेस का वादा, सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये

मनिहारी विधायक आवास पर माई बहिन मान योजना के रजिस्ट्रेशन शिविर में मौजूद महिलाएं।

कटिहार: कटिहार के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को माई बहिन मान योजना के तहत एक विशेष रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन हुआ। मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के आवास पर कटिहार कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया और योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।

शिविर में विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और कांग्रेस नेता राहुल पांडे मुख्य रूप से मौजूद रहे। मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिहार की महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि माई बहिन मान योजना के तहत अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बिहार में बनती है, तो हर महीने महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इससे बिहार की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

मनिहारी विधायक आवास पर माई बहिन मान योजना के रजिस्ट्रेशन शिविर में मौजूद महिलाएं।

कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया और उनके सशक्तिकरण के लिए काम किया है। पहले भी कई राज्यों में हमने महिलाओं के लिए योजनाएं शुरू की हैं। अब बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर माई बहिन मान योजना लागू होगी, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे।” उन्होंने शिविर में सैकड़ों महिलाओं के रजिस्ट्रेशन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि लोग कांग्रेस की इस पहल की सराहना कर रहे हैं।

शिविर में गोपाल कृष्ण यादव, मनान, वहाब, चिन्मय, अतीत, रजीवाम, मोहम्मद साजिद, जयप्रकाश यादव, सुल्ताना परवीन, कुसुम खातून, चमेली, निशा, सुंदरी देवी, रामदुलारी देवी, सुनीता देवी सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने इस योजना को बिहार की बेटियों और बहनों के लिए एक बड़ा कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad