काढ़ागोला स्टेशन पर अमरनाथ एक्सप्रेस ठहराव: सांसद तारिक अनवर की पहल से जनता को लाभ !
कटिहार, बिहार | 14 सितंबर, 2025
रविवार को अमरनाथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव काढ़ागोला रोड स्टेशन पर शुरू हो गया, जिससे स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, बरारी प्रखंड अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह और डीआरयूसीसी सदस्य भागवत प्रसाद भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

काढ़ागोला रोड स्टेशन पर अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ ठहराव
कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि स्थानीय जनता की मांगों को ध्यान में रखते हुए कटिहार के लोकप्रिय सांसद तारिक अनवर के अथक प्रयासों से अमरनाथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो जम्मू से गुवाहाटी तक जाती है, का ठहराव काढ़ागोला स्टेशन पर संभव हो पाया है। इससे अब स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि पहले लोग इस ट्रेन पर सवार होने के लिए काढ़ागोला से कटिहार जंक्शन जाना पड़ता था, लेकिन अब ठहराव होने से यह समस्या दूर हो गई है।
सुनील कुमार यादव ने कहा कि सांसद तारिक अनवर कटिहार की जनता की हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं, और यह उसका एक छोटा उदाहरण है। स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है और पूर्ण विश्वास है कि आगे भी सांसद जनहित से जुड़ी समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने सांसद की इस पहल पर आभार व्यक्त किया।
मौके पर सिमरनजीत सिंह, भागवत प्रसाद, मोहम्मद इलियास, सुरजी लाल चौधरी, मुनेश्वर ठाकुर, अशोक राम, विक्रम पासवान, मोहम्मद नूरुल, शाहिद बैठा, राजकुमार गुप्ता, मोहम्मद मसकुर, मोहम्मद सद्दाम, भोला सिंह, मुन्ना कुमार सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। यह ठहराव क्षेत्र के यातायात और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

