हल्द्वानी, उत्तराखंड | 18 नवंबर, 2025 नैनीताल पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए शानदार सफलता हासिल की है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस टीम ने APK फाइल के माध्यम से मोबाइल फोन हैक कर करोड़ों की ठगी करने वाले एक बड़े साइबर फ्रॉड गैंग को धर दबोचा है। जांच में 3 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेन-देन भी उजागर हुआ है। गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जो उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, यह गैंग देश के कई राज्यों में साइबर ठगी के मामलों में पहले से वांछित था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 9 सिम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, कई बैंक चेकबुक और 9 डेबिट कार्ड बरामद किए। इसके अलावा, एक कार भी जब्त की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गैंग लोगों को आकर्षक लिंक भेजकर APK फाइल डाउनलोड करवाता था, जिससे उनका मोबाइल डेटा और बैंकिंग जानकारी हैक हो जाती थी। फिर इसी जानकारी का दुरुपयोग कर खातों से पैसे साफ किए जाते थे।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि यह कार्रवाई साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच कर रही है। इस सफलता से साइबर ठगी के शिकार लोगों को राहत मिली है, लेकिन नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
One thought on “उत्तराखंड: APK फाइल साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, 3 करोड़ की ठगी बेनकाब, 4 गिरफ्तार”
If you are into slots then this is where you need to be. The graphics are great and the winning streaks are real. Give lancar138slot a try and see for yourself.
If you are into slots then this is where you need to be. The graphics are great and the winning streaks are real. Give lancar138slot a try and see for yourself.