सगी बहनों की सांप के डसने से दुखद मृत्यु, गांव में शोक की लहर।

कटिहार के गोरफर गुमटी टोला में सांप के डसने से मृत दो सगी बहनों के घर के बाहर शोक में डूबे ग्रामीण और परिवारजन।

डंडखोरा प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत गोरफर गुमटी टोला में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। दो सगी बहनें, ज्योति रानी (24 वर्ष) और शीतल कुमारी (20 वर्ष), की सांप के डसने से दुखद मृत्यु हो गई। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे उस समय हुई, जब दोनों बहनें अपने घर में सो रही थीं। अचानक उन्होंने अपनी मां को बताया कि उन्हें सांप ने काट लिया है। ग्रामीणों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए दोनों को कटिहार सदर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही दोनों बहनों ने दम तोड़ दिया। इस घटना ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

कटिहार के गोरफर गुमटी टोला में सांप के डसने से मृत दो सगी बहनों के घर के बाहर शोक में डूबे ग्रामीण और परिवारजन।

परिवार में माता के अलावा केवल यही दो बेटियां थीं। पिता कुछ साल पहले दिहांत हो चुका है ,सूत्रों के अनुसार, उनके पिता गांव के एक प्रतिष्ठित और नामचीन व्यक्ति हैं, जिनकी संपत्ति का क्षेत्र में विशेष महत्व है। ज्योति और शीतल दोनों कटिहार में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही थीं और अपने भविष्य के लिए मेहनत कर रही थीं। उनकी अचानक मृत्यु ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव में कुछ लोग दबी जुबान में इस घटना को रहस्यमय बता रहे हैं। चर्चा है कि यह कोई सोची-समझी साजिश हो सकती है, क्योंकि एक ही समय में दोनों बहनों का सांप के डसने से मरना असामान्य लगता है। हालांकि, यह पुलिस जांच का विषय है, और सच्चाई सामने लाने के लिए गहन जांच की आवश्यकता है। फिलहाल सोमवार को हुई घटना के बाद परिजन ने शव को पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया,इस बाबत में डंडखोरा थानाध्यक्ष गौतम कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा इस तरह की घटना का कोई सूचना प्राप्त नहीं है। अबतक कोई स्पष्ट कारण का पता नहीं चला पाया है कि यह एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई और कारण है। इस दुखद घटना ने गोरफर गुमटी टोला सहित पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल बना दिया है। ग्रामीण और परिवारजन इस अपूरणीय क्षति से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। यह घटना न केवल एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि पूरे समुदाय के लिए एक गहरी चोट है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad