बरारी, कटिहार | 27 सितंबर, 2025: बरारी नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग (नगरपालिका स्वच्छता एवं विकास निदेशालय) के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 29 अक्टूबर तक चल रहे इस विशेष अभियान के तहत प्रतिदिन स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
शिविर में मुख्य पार्षद बबीता कुमारी, उप मुख्य पार्षद अमन कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कश्यप और कार्यपालक पदाधिकारी सुश्री स्वरा विशाल कुमार उपस्थित रहे। स्वास्थ्य टीम ने सफाई कर्मियों का रक्त परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया। बीमार या संक्रमित कर्मियों को दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी अधिकारी-कर्मी मौजूद रहे और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
यह शिविर सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्वच्छता अभियान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो कर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
3 thoughts on “बरारी नगर पंचायत में स्वच्छता ही सेवा अभियान: सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य जांच शिविर !”
Valuable info. Lucky me I found your site by accident, and I’m shocked why this accident didn’t happened earlier! I bookmarked it.
Valuable info. Lucky me I found your site by accident, and I’m shocked why this accident didn’t happened earlier! I bookmarked it.
I’m impressed by how stable the connection is even on mobile data. Great experience overall with 93jililogin, keep it up.
Great experience so far. The rewards system is fair and the community seems really active. Definitely my new favorite spot. Explore wingdas6.