कटिहार : प्राणपुर में ट्रैक्टर पलटा, बकरी बचाने के चक्कर में गड्ढे में गिरा, ड्राइवर बाल-बाल बचा !

कटिहार के प्राणपुर में पलटा हुआ सीमेंट लदा ट्रैक्टर

कटिहार, बिहार | 20 नवंबर, 2025 : कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र में न 31 पर एक सीमेंट लादा ट्रैक्टर पलट गया। यह घटना कुचायही गांव के समीप हुई । ट्रैक्टर के सामने अचानक बकरी आ खड़ी हुई जिसमें बचाने के कारण ट्रैक्टर आनियंत्रित हुआ, जहां गड्ढे में जा गिरा ।कटिहार के प्राणपुर में पलटा हुआ सीमेंट लदा ट्रैक्टर

इस हादसे में ड्राइवर बाल बाल बच गया । मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर कटिहार से लव की ओर जा रहा था। कुचायही गांव के समीप NH-31 पर अचानक एक बकरी बीच सड़क पर आ खड़ी हुई । बकरी को बचाने के कारण ट्रैक्टर ड्राइवर ने आनियंत्रण खो दिया जहां सीमेंट लदा ट्रैक्टर ट्रॉली गड्ढे में जा गिरा । दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई तथा ग्रामीण के सहयोग से तत्काल थाना प्रभारी रंजीत कुमार को दी।

मौजूद लोगों से बातचीत के दौरान पता चला कि अक्सर यहां पर इस तरह की घटना आए दिन होते रहता है। एक हफ्ता पहले हीं इसी जगह की घटना में स्कूल जा रहे एक शिक्षक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad