मोगा में सरदार पटेल जयंती: भव्य पैदल मार्च, एकता और राष्ट्र निर्माण पर जोर !
मोगा, पंजाब | 1 नवंबर, 2025: मोगा की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों और कॉलेजों के सहयोग से लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक भव्य पैदल मार्च का आयोजन किया गया।
भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत, भारत के पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को समर्पित इस कार्यक्रम का आयोजन माई भारत युवा केंद्र, मोगा के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डॉ. कल्पना सैनी रहीं।मार्च गीता भवन चौक से आरंभ होकर मुख्य बाजार से गुजरा और नेचर पार्क में जाकर संपन्न हुआ।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
शहर की कई प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों के अध्यापकों, विद्यार्थियों व युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को दिल्ली में उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री रहे सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर देशव्यापी एकता पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य उनकी राष्ट्र-निर्माण संबंधी सोच और योगदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।भारत की आज़ादी हमें यूं ही नहीं मिली, बल्कि इसे शहीदों की कुर्बानियों ने संभव बनाया।
1947 के विभाजन की त्रासदी, निर्दोष नागरिकों के कत्लेआम और जालियांवाला बाग जैसी घटनाएँ आज भी देश को याद हैं।
शहीद ए आज़म भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों ने कम उम्र में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा,सरदार पटेल ने देश की 565 रियासतों को बिना खून-खराबे के एकजुट किया।लेकिन जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उस समय सुलझ नहीं सका, जिसका अफ़सोस आज भी देश को है।
2014 में मोदी सरकार के प्रयासों से पूरे देश से लोहे-मिट्टी का संग्रह कर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण हुआ, जो राष्ट्र एकता का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर और राष्ट्रहित में समर्पित करने का संकल्प है। प्रधानमंत्री ने हमेशा स्वतंत्रता सेनानियों, गुरुओं और शहीदों को सम्मानित करते हुए देश को एकता का संदेश दिया है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे,साबका एस.पी. मुख्तियार सिंह, देव प्रिया त्यागी, भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष (पंजाब) मनिंदर कौर, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, लखवत सिंह सफूवाला, संजीव लाला टायल, जसवीर सिंह सीरा, सुरिंदर अग्रवाल, नरेश बोहत, विकास कपूर, एस.के. बांसल, अचारिया नंद शर्मा, गुरप्रीत सिंह, भूपिंदर हैप्पी, राव वरिंदर पब्बी, कैप्टन अमरजीत सिंह, धीरज शर्मा, सतनाम सिंह, मैडम गीता आर्या, सतनाम गिल और बड़ी संख्या में संगत।अंत में सभी सामाजिक संस्थाओं, स्कूल-कॉलेज के अध्यापकों, विद्यार्थियों और युवाओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया।


I am not really superb with English but I find this rattling leisurely to read .
If you are looking for that gacor feeling then this is the place to be. The slots are hitting hard today. Glad I found zeus75comgacor just in time for the weekend.
I’ve tried a few sites lately but this one is definitely the smoothest. The login is fast and I love the game variety. Check out x777eelogin for a great experience!
Thanx for the effort, keep up the good work Great work, I am going to start a small Blog Engine course work using your site I hope you enjoy blogging with the popular BlogEngine.net.Thethoughts you express are really awesome. Hope you will right some more posts.