Headlines
मुरादाबाद में शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ आशीष प्रताप सिंह द्वारा अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया गया। इस दौरान एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि गलशहीद थाना पुलिस व जिले की एसओजी टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध असलहा बनाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद सीओ आशीष प्रताप सिंह के निर्देशन में एसओ गलशहीद सौरभ त्यागी और एसओजी टीम को शस्त्र फैक्ट्री तलाश में लगा दिया गया। उन्होंने बताया कि एसएसपी सतपाल अंतिल के आदेश मिलते ही सभी टीमों ने एक साथ थाना मझोला क्षेत्र के तारिक नगर स्थित जाकिर के मकान पर छापा मारा और शस्त्र बनाने की फैक्ट्री में मौजूद नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में सिविल लाइन हिमगिरी निवासी अंकित, मझोला बसंत विहार निवासी अरुण, कटघर मछरिया निवासी अंशुमन, मझोला खुशहालपुर निवासी तुषार, मुगलपुरा मदीना मस्जिद निवासी जावेद, गलशहीद सीधी सराय निवासी समीर, कटघर निवासी इदरीश, मझोला के जाकिर और करुला निवासी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके कब्जे से पांच बने तमंचे, एक दर्जन से अधिक अधबने तमंचे, डेढ़ सौ तमंचे की नाल, 100 से ऊपर अधबने कारतूस के साथ तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इतना ही नहीं फैक्ट्री से बंदूक के साथ देसी बम भी बरामद किए हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया यह लोग तमंचे, कारतूस व बंदूक बेचने का काम करते थे, जिसमें एक तमंचा पांच हजार रुपए में बेचा जाता था और यह गिरोह ऑनलाइन आर्म्स की सप्लाई भी करता था।

मुरादाबाद पुलिस ने किया शास्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का किया खुलासा,9 आरोपी गिरफ्तार ।

: में शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ आशीष प्रताप सिंह द्वारा अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया गया। इस दौरान एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि गलशहीद थाना पुलिस व जिले की एसओजी टीम को…

Read More
एनडीए की जीत के लिए बूथ स्तर पर रणनीति तैयार ।

कटिहार के डंडखोरा में भाजपा की मंडल कार्यकारिणी बैठक: एनडीए की जीत के लिए बूथ स्तर पर रणनीति तैयार ।

कटिहार जिले के डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के भमरैली पंचायत अंतर्गत चौक के समीप भाजपा उपाध्यक्ष निर्मल विश्वास के आवास पर मंडल कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व जिला अध्यक्ष सह कदवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी…

Read More
adsterra ad