पूर्णिया में 10 वर्षीय बालक की सड़क दुर्घटना में मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने गुलाबबाग-बीरपुर सड़क को दो घंटे जाम किया
पूर्णिया ! गुलाबबाग टीओपी क्षेत्र के गुंडा चौक-बीरपुर मुख्य मार्ग पर शांति पेट्रोल पंप उथरी चौक के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर
गुलाबबाग वीरपुर मुख्य सड़क को लगभग दो घंटे तक जाम रखा,जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।मृतक बालक की पहचान वार्ड संख्या 46, कृष्णा नगर बेगमबाद निवासी मुकेश मल्लिक के 10 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार,शिवम कुमार कक्षा 3 का छात्र था। वह स्कूल से लौटकर और खाना खाकर अपनी साइकिल से उथरी बाजार की ओर घूमने निकला था।इसी दौरान गुंडा चौक की दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उत्तेजित ग्रामीणों को समझाने के लिए जिला पार्षद नीरज कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह और समाजसेवी गोविंद साह ने भी मध्यस्थता की। जनप्रतिनिधियों और पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए, जिसके बाद सड़क जाम हटाया गया और यातायात पुनः सुचारू हो सका।
गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि:”पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH) भेज दिया है।


Really enjoyed this article. If you’re wanting to learn more about ivibet nyerőgépek, here’s a good starting point: ivibet casino regisztráció itt Hope it helps!
I’ve tried a few different platforms lately but this one stands out for its reliability. The registration process was a breeze. Check out idsampan303 for a great experience.
I’ve tried a few sites lately and this one really stands out. The interface is smooth and the payouts are surprisingly fast. Definitely my new go-to spot! ph777kph
Top notch entertainment and very fair odds. I’ve tried many sites but this one stands out the most in terms of quality. Go to pkca777 now.