कटिहार कांग्रेस संगठन सृजन अभियान: राजेश मिश्रा और राज आनंद सिंह को बड़ी जिम्मेदारी

कटिहार कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजेश रंजन मिश्रा और राज आनंद सिंह संगठन सृजन अभियान के तहत मनोनी

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत राजेश रंजन मिश्रा उर्फ रिंकू मिश्रा को पुनः नगर अध्यक्ष ” ब ” की जिम्मेदारी मिली. जबकि नगर अध्यक्ष ” अ ” की जिम्मेदारी राज आनंद सिंह को सौंपी गई। इनलोगों के मनोनयन से कटिहार कांग्रेस कमेटी मे काफ़ी हर्ष व्याप्त है।

इन नव मनोनीत अध्यक्षों ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा भागलपुर मे आयोजित 8 जिलों के प्रखंड अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे भाग लिया एवं प्रशिक्षित हुए।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम , अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण प्रभारी रणजीत मिश्रा एवं कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी डॉ अमन कुमार यादव द्वारा आठों जिलों से आए सभी प्रखंड अध्यक्षों को प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षितों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भागलपुर प्रशिक्षण शिविर मे अव्वल स्थान एक मात्र कटिहार जिला के ही सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष शामिल हुए , यह कटिहार जिला के लिए गर्व की बात है। श्री सिंह ने कहा कि आप सभी प्रखंड अध्यक्षों की सक्रियता के कारण भागलपुर मे आयोजित प्रशिक्षण शिविर मे कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी नंबर वन पर रहा। श्री सिंह ने अपने सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों को धन्यवाद प्रेषित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कटिहार कांग्रेस नगर कमिटी के अध्यक्षद्वय राजेश रंजन मिश्रा एवं राज आनंद सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। साथ ही पार्टी एवं संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए मजबूती के साथ अपना पूर्ण योगदान देने का भरोसा का संकल्प लिया।

कटिहार नगर अध्यक्ष के पद पर , मनोनयन पर सांसद प्रतिनिधि सुनील यादव, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सऊद आलम, कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रेम राय , संजय सिंह, दिलीप विश्वास, जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, शंकर सिंह अधिवक्ता, बिमल सिंह बेगानी, प्रो विनोद यादव, शाहनवाज खान, मशरूर आलम, सौरभ कुमार, भुवन अग्रवाल, फिरोज अहमद कुरैशी, डॉ बिपिन सिंह, अल्तमश दीवान, आम्रपाली यादव, मीनाक्षी श्वेता, पुतुल सिंह, माधव पाण्डेय, पंकज यादव, राकेश यादव, दामोदर चौबे, पप्पू कश्यप, अरुण प्यासा, जटा शंकर झा, मो रियाज, मन्नी पासवान, मो इश्तियाक, विक्रम पासवान, अवधेश मंडल, मो आदिल, राजीव चाकी, नितिन सिंहा, विश्वनाथ साह, नवीन खंडेलिया, मुकेश साह, मिथिलेश सिंह, योगेंद्र यादव, बेचन पाण्डेय, निखिल सिंह, मसूद रज़ा खान, अमर तिवारी, मनीष यादव , प्रीतम चक्रबती, मो मुश्ताक़, मो मोहर्रम खान आदि नेताओं ने संगठन सृजन अभियान के तहत कटिहार नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर पुनः मनोनीत होने पर राजेश रंजन मिश्रा एवं राज आनंद सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।नेताओं ने आशा जताई है कि इनलोगों के कुशल नेतृत्व से नगर क्षेत्र मे कांग्रेस संगठन को अत्यधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने मे मदद मिलेगी।

6 thoughts on “कटिहार कांग्रेस संगठन सृजन अभियान: राजेश मिश्रा और राज आनंद सिंह को बड़ी जिम्मेदारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad