ईसाई समुदाय पर हमला भाजपा की साजिश: सुनील कुमार यादव ने की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
सोमवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में एक कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल टीवी टावर मोहल्ला पहुंचे और बीते दिन धर्मांतरण के आरोप में ईसाई समुदाय के साथ हुए मारपीट मामले की जानकारी लिया और मारपीट में घायल पीड़ितों से मुलाकात करते हुए इस पूरी घटना की जानकारी लिया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक सुनीता देवी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास,प्रहलाद गुप्ता,अरुण कुमार यादव, शंभू शरण गुप्ता, अवधेश कुमार मंडल,राजा खान सहित कई कांग्रेस नेता मुख्य रूप से मौजूद रहें।
पीड़ित लोगों से मिलते हुए कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया की पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिजनों के साथ हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि इस मामले में कटिहार पुलिस के वरीय पदाधिकारी से भी बात हुई है साथ ही इस घटना की जानकारी सांसद तारीक अनवर को भी दी गई हैं सुनील कुमार यादव ने कहा कि इस प्रकार की घटना का हमारे समाज में कोई जगह नहीं हैं कोई भी अगर समाज में कोई भी गलत काम करने की कोशिश करते है तो उसे कानून सजा देगी मगर बिना किसी प्रमाण के किसी को इस प्रकार घर में घुसकर मारपीट करने और तोड़फोड़ करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण का आरोप लगाकर जिस प्रकार मारपीट की गई और तोड़फोड़ किया गया इस मामले पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हैं उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सुनील कुमार यादव ने कहा कि यह पूरी घटना ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भाजपा की सोची-समझी रणनीति है ताकि सांप्रदायिक माहौल को खराब किया जाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी कभी नहीं चाहती है कि सभी आपस में मिल जुल कर रहे हैं उन्होंने कहा कि इस प्रकार ईसाई समुदाय के साथ प्रार्थना सभा में धर्मांतरण का आरोप लगाकर मारपीट हुई मगर अब तक ना ही सरकार ने संज्ञान लिया है और ना ही प्रशासन की ओर से कोई संतोषजनक कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो एक बड़ी लड़ाई पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लड़ी जाएगी।
वहीं किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास ने कहा कि इस घटना की जितना भी निंदा की जाए वह कम है क्योंकि इस प्रकार प्रार्थना सभा में घुसकर मारपीट करना और तोड़फोड़ करना कहीं से भी जायज नहीं है कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को भी नहीं है। पूर्व विधायक सुनीता देवी ने कहा कि इस मामले पर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया है और हम चाहेंगे कि कटिहार पुलिस के वरीय अधिकारी इस मामले को गंभीरता से ले और जो भी दोषी हैं उस पर कड़ी कार्रवाई करें। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता एवं कार्यकर्ता के रूप से मौजूद थें।


Finally found a place where the slots actually hit. The login process is quick and everything just works. Give puasbetslotlogin a go if you love slots.
The local vibe here is great and it feels very secure. I appreciate how easy it is to navigate through the menu. Cheers to phnustargameph