पटना, बिहार | 19 सितंबर, 2025: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार में सनातनी राजनीति का शंखनाद करते हुए गौ मतदाता संकल्प यात्रा निकाली। उन्होंने घोषणा की कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी विधानसभा क्षेत्रों से निर्दलीय गौ भक्त उम्मीदवार उतारे जाएंगे। शंकराचार्य जी इन उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार करेंगे और सनातनी हिंदुओं से अपील करेंगे कि वे गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए इन गौ भक्तों को वोट दें।
एक सभा को संबोधित करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा, “सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे। गौ रक्षा हमारी आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि यह हमारे समाज और संस्कृति की भी आधारशिला है।” उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें, जो गौ रक्षा को लेकर स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों।
शंकराचार्य जी ने बताया कि उन्होंने सभी राष्ट्रीय पार्टियों के दिल्ली कार्यालयों पर जाकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए अपना पक्ष लोकसभा में रखने और अपना रुख स्पष्ट करने को कहा, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल ने अभी तक इस विषय पर अपना पक्ष नहीं बताया। इसलिए मजबूरी में बिहार विधानसभा चुनाव में गौ भक्त प्रत्याशी उतारने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद औपचारिक रूप से बताया जाएगा कि कौन-कौन उम्मीदवार उनके तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं।
यह कार्यक्रम आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल से परिपूर्ण रहा, जहां भक्तों ने शंकराचार्य जी के संदेश को श्रद्धा और उत्साह के साथ ग्रहण किया। उक्त जानकारी शंकराचार्य जी महाराज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगिराज सरकार ने दी है। यह कदम बिहार चुनाव में गौ रक्षा को प्रमुख मुद्दा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
4 thoughts on “बिहार चुनाव: शंकराचार्य उतारेंगे सभी सीटों पर गौ भक्त उम्मीदवार, सनातनी राजनीति का शंखनाद !”
I’ve suggested this site to all my friends. The odds are fair and the gameplay is exciting. idpasar123 is definitely my new favorite.
Finally found a reliable link to get the app. The download was smooth and the installation didn’t take long. Definitely the best way to get megaparidownload working on my phone.
I’ve suggested this site to all my friends. The odds are fair and the gameplay is exciting. idpasar123 is definitely my new favorite.
Finally found a reliable link to get the app. The download was smooth and the installation didn’t take long. Definitely the best way to get megaparidownload working on my phone.
If you love high-energy gameplay and quick results, you gotta try this. The graphics are sharp and the luck is on my side here. Love pkc999game.
Feeling like a real VIP with the rewards and the exclusive service provided here. The winning streaks are unbelievable. Join sgcvipslot