डंडखोरा, कटिहार | 2 दिसंबर, 2025: आज कब्रिस्तान में घेराबंदी कार्य शुरू होते ही दोनों समुदायों में विवाद बढ़ने लगा, जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने डंडखोरा पुलिस को दिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को देखते हुए फिलहाल घेराबंदी के कार्य को रोक दिया है।
हिंदू पक्ष के लोगों का आरोप है कि जिस भूमि पर घेराबंदी की जा रही है, वह सरकारी जमीन है और वर्षों से ग्रामीण इसी मार्ग से खेतों तक आवागमन कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि इस रास्ते को घेराबंदी कर दिया गया तो उनकी आवाजाही पूरी तरह बाधित हो जाएगी।
महिलाओं ने बताया कि उसी स्थान के निकट काली मंदिर भी स्थित है जहां वे लोग पूजा-अर्चना करती हैं। इसलिए वे इस मार्ग की घेराबंदी नहीं होने देंगी।
दूसरी तरफ, मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि जमीन कब्रिस्तान के नाम से दर्ज है और सरकारी योजना के तहत ही इसकी घेराबंदी की जा रही है।
घेराबंदी रोकने को लेकर हिंदू महिलाओं की ओर से प्रदर्शन भी किया गया। बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए काम बंद कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया है।
3 thoughts on “डंडखोरा: सौरिया में कब्रिस्तान घेराबंदी पर दो समुदायों में तनाव, पुलिस ने रोका कार्य !”
The app version is just fantastic. I can play on the go without any glitches. If you prefer mobile gaming, noblejiliapp is a must have.
Finally found a platform that doesn’t lag during peak hours. The game variety here is top notch. Highly recommend bddb89 for anyone looking for a bit of fun.

I appreciate the transparency of this site. No hidden fees and the withdrawal process is straightforward. It is a reliable choice for anyone. zs88com