सीमेंट से लदा ट्रैक्टर ने 10 वर्षीय बच्चे को कुचला, मस्जिद से नमाज पढ़कर घर आ रहा था

प्राणपुर सिरण्डा में ट्रैक्टर दुर्घटना में घायल 10 वर्षीय बच्चा नूर सलाम

प्राणपुर (कटिहार):प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर एक सिरण्डा गांव में शुक्रवार को दोपहर बाद 10 वर्षीय नूर सलाम नमाज पढ़ कर मस्जिद से घर आ रहा था। इसी बीच सड़क पार करने के दौरान सीमेंट से लदा ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचल डाला। सिरण्डा चौक पर घटना को देख ग्रामीणों ने घायल बच्चे को इलाज हेतु तुरंत मेडिकल कॉलेज कटिहार भेजा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी प्राणपुर पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही प्राणपुर थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश ने दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को रोड जाम करने से मना किया तथा घायल बच्चों के इलाज को लेकर तत्परता दिखाया। इधर जानकारी मिली है कि मेडिकल कॉलेज घायल को मैक्स पूर्णिया रेफर किया। घायल बच्चे के पिता मोहम्मद निजाम ने बताया कि 10 वर्षीय मेरा बेटा मदरसा में पढ़ता था। जुम्मे के दिन मस्जिद में नमाज पढ़ कर घर आ रहा था। सिरण्डा चौक के समीप सीमेंट से लदा ट्रैक्टर ने कुचल डाला। बच्चा मैक्स पूर्णिया में जीवन मौत से जूझ रहा है। घटना के बाद गांव में किसी तरह का अप्रिय घटना ना हो इसके लिए प्राणपुर थाना अध्यक्ष, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, बस्तौल पंचायत के मुखिया मुजाहिद आलम, मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, समाजसेवी अताउर रहमान, मोहम्मद कादिर सहित दर्जनों ने आपसी ताल मेल को लेकर शांति समिति की बैठक भी की।

बैठक में सीमेंट से लदा ट्रैक्टर को किसी तरह की क्षति न हो एवं बच्चे का इलाज समुचित ढंग से हो सके आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण था जिसे लेकर घटनास्थल के समीप दो चौकीदार प्रतिनियुक्त किया गया है। लिखित आवेदन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर कटिहार-प्राणपुर एनएच 31 सड़क जौनियां के समीप बजाज गोगो एवं टोटो के आमने-सामने टक्कर होने से बजाज गोगो सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

हालांकि ड्राइवर एवं सवार दो महिला सुरक्षित निकल गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्राणपुर पुलिस दोनों वाहन को जप्त कर थाना लाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

6 thoughts on “सीमेंट से लदा ट्रैक्टर ने 10 वर्षीय बच्चे को कुचला, मस्जिद से नमाज पढ़कर घर आ रहा था”

  1. I used to be suggested this website via my cousin. I am no longer certain whether this submit is written via him as nobody else realize such targeted about my difficulty. You’re amazing! Thank you!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad