ठंड-कोहरे में दुर्घटनाएं रोकने को यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान

महोबा में यातायात पुलिस का कोहरे में जागरूकता अभियान

महोबा, उत्तर प्रदेश | 21 दिसंबर, 2025 : प्रबल प्रताप सिंह के दिशा-निर्देश में और प्रभारी यातायात सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने ठंड के मौसम में कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया।महोबा में यातायात पुलिस का कोहरे में जागरूकता अभियान

इस अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस टीम ने रोडवेज बस स्टैंड एवं टैक्सी बस स्टैंड पर पहुंचकर सभी वाहन चालकों और परिचालकों को एकत्रित किया।

इस दौरान उन्हें कोहरे और कम दृश्यता की स्थिति में वाहन संचालन के सुरक्षित तरीके, सड़क पर सावधानी बरतने के उपाय, और यातायात नियमों का पालन करने के महत्व के विषय में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही, यात्रियों और वाहन चालकों को सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित किए गए, जिनमें कोहरे के दौरान वाहन संचालन, गति नियंत्रित करने और वाहन की रोशनी का सही उपयोग करने के उपाय शामिल हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं की संख्या को कम करना और सभी सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

यातायात प्रभारी ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि सभी वाहन चालक और यात्री सुरक्षित यात्रा कर सकें। उन्होंने सभी से अपील की कि वे सुरक्षित ड्राइविंग का पालन करें और मार्गदर्शन को गंभीरता से अपनाएँ।

2 thoughts on “ठंड-कोहरे में दुर्घटनाएं रोकने को यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad