कटिहार के डंडखोरा में भाजपा की मंडल कार्यकारिणी बैठक: एनडीए की जीत के लिए बूथ स्तर पर रणनीति तैयार ।

एनडीए की जीत के लिए बूथ स्तर पर रणनीति तैयार ।

कटिहार जिले के डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के भमरैली पंचायत अंतर्गत चौक के समीप भाजपा उपाध्यक्ष निर्मल विश्वास के आवास पर मंडल कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व जिला अध्यक्ष सह कदवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. चंद्रभूषण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष आलोक मंडल, प्रेम प्रकाश, और भाजपा पंचायती राज के जिला संयोजक सूरज कुमार साह उपस्थित थे।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार चौहान ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नरेश मंडल ने किया।बैठक में प्रखंड कार्य समिति के सदस्यों और बूथ अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।

विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए आयोजित की गई है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से ग्रामीणों के बीच जाकर सक्रियता से कार्य करने और एनडीए की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प मंत्र दिया।

जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, इसलिए बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को पूर्व बूथ अध्यक्षों के साथ मिलकर अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। पूर्व प्रत्याशी डॉ. चंद्रभूषण ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं से एनडीए प्रत्याशी को जिताने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा प्रखंड महामंत्री संतोष साह, उपाध्यक्ष हरिमोहन सिंह, शिव शंकर रौनियार, फैक्स अध्यक्ष हीरालाल साह, रामप्रसाद महतो, गजानंद मंडल, कन्हैया विश्वास, राजकुमार मिश्रा, नागेश्वर झा, पंचायत अध्यक्ष संतोष गुप्ता, भाजपा नेता दीपक गुप्ता, शिवधारी केवट, मनोज ठाकुर, सरपंच संजीव मंडल, दिनेश मंडल, प्रकाश हसदा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष रश्मि देवी, अजीत मंडल, विशाल शर्मा, विनोद मंडल, श्याम कांत झा, बेचन शर्मा, बूथ अध्यक्ष बबलू शर्मा, बसंत चौहान, आदिनाथ केवट, संतोष दास मंडल, संजीव विश्वास, गुड्डू विश्वास, महेश चौधरी सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad