कटिहार: कटिहार के राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला व नगर अध्यक्षों के साथ वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में हर घर झंडा अभियान, माई बहिन मान योजना, वोटर लिस्ट वितरण, और बेरोजगारी के खिलाफ 12 जून को होने वाले विरोध प्रदर्शन पर चर्चा हुई।
जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को इन अभियानों को तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, “हर घर झंडा अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि कांग्रेस का संदेश हर घर तक पहुंचे। माई बहिन मान योजना का रजिस्ट्रेशन भी तेजी से किया जाएगा, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।” उन्होंने बूथ स्तर पर सभी बीएलओ को वोटर लिस्ट पहुंचाने का भी आदेश दिया।
यादव ने बेरोजगारी को देश की बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि 12 जून को होने वाला विरोध प्रदर्शन इस मुद्दे को उठाने का बड़ा कदम होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगाने को कहा।
बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, आम्रपाली यादव, मोहम्मद सऊद आलम, पंकज तंबाकूवाला, मुस्ताक आजम, बाबूलाल मरांडी, मोहम्मद वहाब, राजेश रंजन मिश्रा, सत्यनारायण चौधरी, निरंजन कुमार पोद्दार, अंसार काजमी, नसीरुद्दीन, आलम खान, कुमार गौरव, आनंद कुमार सिंह, राम प्रसाद कुशवाहा, कौसर आजम, सोनू कुमार पंडित, निखिल कुमार सिंह, मिस्बाह-उल-हक, अताउल हक सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह बैठक कटिहार कांग्रेस की सक्रियता और संगठनात्मक रणनीति को मजबूत करने का एक अहम कदम है।
2 thoughts on “कटिहार कांग्रेस की बैठक: 12 जून को बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन, हर घर झंडा अभियान को गति”
I interested news channel.
I conceive this website holds very good pent written content articles.