पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर हसनगंज में धूमधाम जश्न: निकाला विजय जुलूस, फोड़े पटाखे

हसनगंज में पश्चिम बंगाल भाजपा जीत पर विजय जुलूस और पटाखे फोड़ते भाजपा कार्यकर्ता

हसनगंज (कटिहार): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत की खुशी में कटिहार जिले के हसनगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने हसनगंज बाजार में विजय जुलूस निकाला, पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए अबीर-गुलाल लगाकर विजय का उत्सव मनाया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय श्री राम” जैसे राष्ट्रवादी नारे लगाए। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और खुशी का इजहार किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को महज चुनावी सफलता नहीं, बल्कि विचारधारा की विजय और राष्ट्रवाद के मुद्दों पर जनता के समर्थन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि अखंड भारत और मजबूत राष्ट्र का सपना अब साकार होता दिख रहा है।

मौके पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, ज्योतिष कांत कुंवर, प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा पहली बार सरकार बनाने जा रही है। साथ ही असम और पुडुचेरी में भी भाजपा की सरकार बन रही है। यह ऐतिहासिक जीत देश की राजनीति में नया अध्याय जोड़ेगी।

जश्न के दौरान अजय अग्रवाल, महेंद्र मंडल, दिलीप मंडल, पप्पू कुमार मंडल, विकास विश्वास, रणजीत सिंह, मुकेश यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने झाल-मुहरी के साथ पूरे बाजार में विजय जुलूस निकालकर उत्सव को और भी यादगार बनाया।

यह जश्न हसनगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच भारी उत्साह और विश्वास का प्रतीक बना।

5 thoughts on “पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर हसनगंज में धूमधाम जश्न: निकाला विजय जुलूस, फोड़े पटाखे”

  1. Thanks a lot for sharing this with all folks you really realize what you are talking about! Bookmarked. Kindly additionally discuss with my website =). We will have a link change contract among us!

  2. I’m really enjoying the variety of themes on ph666jili. It is a fun place to unwind after work and try my luck. The graphics are sharp and the gameplay is fluid.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad