पूर्णिया में आईसीडीएस समीक्षा बैठक: आंगनवाड़ी केंद्रों की प्रगति पर हुई चर्चा, उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत

पूर्णिया में आईसीडीएस डीपीओ सुगंधा शर्मा आंगनवाड़ी सेविकाओं को पुरस्कार देते हुए

पूर्णिया, 07 मई: जिले के पूर्णिया पूर्व ग्रामीण प्रखंड में समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) द्वारा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (डीपीओ) सुगंधा शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी प्रखंड के सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड समन्यवक एवं डाटा ऑपरेटरों द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों और महिलाओं को उपलब्ध कराये जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए सभी सुविधाओं को नियमित रूप से अप्डेट्स करने की जानकारी दी गई। बैठक में डीपीओ सुगंधा शर्मा द्वारा तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु कार्यशाला का आयोजन करते हुए अधिकारियों और कर्मियों को सभी सुविधाओं के विस्तार करने की आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

बैठक में पोषण ट्रैकर, पीएमएमवीवाई एवं सीएमकेयुवाई विस्तार की ली गई जानकारी :

बैठक में आईसीडीएस डीपीओ सुगंधा शर्मा द्वारा जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से क्षेत्रों में गर्भवती-धात्री महिलाओं और शिशुओं की जानकारी ली गई। डीपीओ सुगंधा शर्मा ने बताया कि महिलाओं और शिशुओं को सभी स्वास्थ्य सहायता प्रदान करने के लिए जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में सेविकाओं द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व उत्थान योजना (पीएमएमवीवाई) एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का संचालन निष्पादित किया जा रहा है। इसके लिए सेविकाओं द्वारा क्षेत्र के लाभार्थियों की जानकारी विभाग को देते हुए लाभार्थियों को उससे मिलने वाले सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराई जाती है। बैठक में सभी अधिकारियों और कर्मियों को क्षेत्र के लाभार्थियों की जानकारी समय पर चिन्हित करते हुए लाभार्थियों को लाभ उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और आंगनवाड़ी सेविकाओं को किया गया पुरस्कृत :

बैठक में डीपीओ सुगंधा शर्मा द्वारा पोषण पखवाड़े 2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले आईसीडीएस कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। इसके लिए डीपीओ सुगंधा शर्मा द्वारा क्षेत्र के सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड समन्यवक एवं प्रत्येक परियोजना के चयनित एक-एक सेविकाओं को चिन्हित करते हुए पुरस्कार वितरण प्रदान किया गया। सभी कर्मियों को बताया गया कि इस प्रकार की योजनाओं का उत्थान क्षेत्र के लोगों को समय पर आवश्यक लाभ उपलब्ध कराते हुए माँ और शिशुओं को स्वस्थ्य और सुरक्षित रखना है। इसके लिए आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए सभी को विभिन्न सुविधाओं का लाभ नियमित उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है जिससे कि सभी लोग इसका लाभ आसानी से उठा सके।

10 thoughts on “पूर्णिया में आईसीडीएस समीक्षा बैठक: आंगनवाड़ी केंद्रों की प्रगति पर हुई चर्चा, उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत”

  1. A formidable share, I just given this onto a colleague who was doing a little bit analysis on this. And he actually bought me breakfast as a result of I found it for him.. smile. So let me reword that: Thnx for the treat! But yeah Thnkx for spending the time to discuss this, I really feel strongly about it and love reading extra on this topic. If potential, as you turn out to be expertise, would you mind updating your weblog with extra particulars? It’s extremely helpful for me. Massive thumb up for this weblog put up!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad