छात्राओं से दुर्व्यवहार करने वाले कर्मियों को निलंबित करे पूर्णिया विश्वविद्यालय : अभाविप !

पूर्णिया विश्वविद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार के प्रांत सहमंत्री विनय सिंह एवं विभाग संयोजक नीतीश निक्कू ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि “पूर्णियाॅं विश्वविद्यालय पूर्णियाॅं में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता, लचर शिक्षा व्यवस्था एवं सत्र 2025-29 स्नातक की परीक्षा में परीक्षा विभाग की लापरवाही से बार-बार स्थगित होने के कारण आक्रोशित छात्राओं ने जब विरोध जताने का प्रयास किया तो कटिहार टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के कर्मचारियों द्वारा छात्राओं से दुर्व्यवहार एवं मारपीट किया गया।

वीडियो फुटेज एवं चित्र से साफ जाहिर होता है कि कैसे एक पुरुष कर्मी के द्वारा छात्रा को गोद में उठाकर गेट के अंदर बंद करने का दुस्साहस किया गया है। सीमांचल क्षेत्र जैसे सुदूर ग्रामीण इलाकों में जहां शिक्षा का स्तर न्यूनतम है एवं छात्रों के अभिभावक छात्राओं को पढ़ाने का कार्य कर रहे है ऐसे में कॉलेज कर्मी द्वारा छात्राओं से ऐसा व्यवहार करना क्या जायज है?

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करती है एवं सोमवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के कुलपति प्रो० डॉ० विवेकानंद सिंह से मिलकर इन सभी विषयों से अवगत कराया गया है एवं छात्राओं से दुर्व्यवहार करने वाले दोषी कर्मियों का निलंबन एवं कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है,ताकि भविष्य में कॉलेज कर्मी छात्र-छात्राओं के साथ अपनी संयम में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad