आँगनवाड़ी केंद्र बच्चों के भविष्य की नींव: हाजीपुर में जनप्रतिनिधि सह सामुदायिक संवाद कार्यक्रम !

हाजीपुर के आँगनवाड़ी केंद्र में जनप्रतिनिधि सह सामुदायिक संवाद कार्यक्रम

हाजीपुर, बिहार | 10 सितंबर, 2025: बिहार के हाजीपुर जिले के पूर्वी इस्माईलपुर, हरौली स्थित आँगनवाड़ी केंद्र संख्या 177 के प्रांगण में मंगलवार, 9 सितंबर 2025 को जनप्रतिनिधि सह सामुदायिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्राई (कोलकाता) और अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, हाजीपुर के सहयोग से जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र, समस्तीपुर द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर इस्माईलपुर के मुखिया रविन्द्र कुमार साहू, वार्ड सदस्य रीना देवी, पंच बबीता देवी, मीरा राय और सेविका ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र, समस्तीपुर के कार्यक्रम समन्वयक राजीव रंजन ने कार्यक्रम का विषय प्रस्तुत करते हुए कहा, “पिछले एक साल से आँगनवाड़ी केंद्रों के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समुदाय में जागरूकता फैलाई जा सके। आँगनवाड़ी केंद्र बच्चों के भविष्य का निर्माण शाला हैं, जो पोषण और शिक्षा दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि इन केंद्रों पर संचालित कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

हाजीपुर के आँगनवाड़ी केंद्र में जनप्रतिनिधि सह सामुदायिक संवाद कार्यक्रम

इस्माईलपुर के मुखिया रविन्द्र कुमार साहू ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि 3 से 6 वर्ष की आयु के प्रत्येक बच्चे को आँगनवाड़ी केंद्रों की देखरेख में लाया जाए, ताकि उनका शारीरिक, मानसिक और शैक्षिक विकास सुनिश्चित हो। वार्ड सदस्य रीना देवी ने भी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से आँगनवाड़ी केंद्रों पर भेजें, क्योंकि यह उनके भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। यह तय किया गया कि प्रत्येक बच्चे को आँगनवाड़ी केंद्रों पर भेजा जाएगा, ताकि प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ECCE) के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। इस आयोजन में लगभग 40 लोगों ने हिस्सा लिया।

आज, बुधवार, 10 सितंबर 2025 को आँगनवाड़ी केंद्र संख्या 244, इस्माईलपुर में एक और समान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें समुदाय की भागीदारी और बच्चों के विकास पर चर्चा जारी रहेगी। यह पहल आँगनवाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए सामुदायिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

8 thoughts on “आँगनवाड़ी केंद्र बच्चों के भविष्य की नींव: हाजीपुर में जनप्रतिनिधि सह सामुदायिक संवाद कार्यक्रम !”

  1. I’ve been trying a few different spots lately and this one really stands out. The interface is smooth and the payouts are quick. Definitely check out 98zcom if you want a reliable experience.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad