हाजीपुर में पोषण ट्रैकर प्रशिक्षण: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिल रहा डिजिटल पोषण निगरानी का व्यापक प्रशिक्षण

UP में पोषण ट्रैकर ट्रेनिंग: आंगनवाड़ी सेविकाओं को मिला डिजिटल पोषण टूल का प्रशिक्षण

हाजीपुर (वैशाली): जिले के इस्माइलपुर गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 244 के सभागार में पोषण ट्रैकर विषय पर 17-18 मार्च 2026 को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र द्वारा एन्मोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, हाजीपुर एवं सीआरवाई (चाइल्ड राइट्स एंड यू), कोलकाता के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 48 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिनमें आंगनवाड़ी सेविकाएं, लाभुक समूह की महिलाएं तथा किशोरी समूह के प्रतिनिधि शामिल थे।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को “पोषण का महत्व तथा पोषण ट्रैकर” के प्रभावी उपयोग, इसकी आवश्यकता एवं लाभों के प्रति जागरूक करना था। प्रशिक्षक प्रभु नारायण झा ने पोषण ट्रैकर की महत्ता एवं उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रणाली बच्चों एवं महिलाओं के पोषण स्तर की निगरानी में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने महिलाओं के सामाजिक दायित्व, जागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास को सशक्त बनाने पर भी विशेष बल दिया। कार्यक्रम समन्वयक राजीव रंजन ने प्रतिभागियों का परिचय कराते हुए विषय प्रवेश कराया, जिससे प्रशिक्षण सत्र संवादात्मक एवं सहभागितापूर्ण बना। बाल अधिकार कार्यकर्ता दिनेश चौरसिया ने पोषण के महत्व पर जानकारी देते हुए बताया कि केवल मंहगी दामों पर बिकने वाले फलों में पौष्टिकता नहीं है।

हम अपने ग्रामीण क्षेत्रों में उगने वाले साग, सब्जियों को मौसम के अनुसार खाने में उपयोग कर सकते हैं। इस अवसर पर संस्था के लेखा प्रबंधक पप्पू यादव ने पोषण ट्रैकर से संबंधित तकनीकी पहलुओं की जानकारी साझा करते हुए डिजिटल उपयोग एवं रिपोर्टिंग प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। यह प्रशिक्षण शिविर प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हो रहा है, जिससे क्षेत्र में पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad