बिहार कटिहार: बाल सुधार गृह एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गया है । बताते चले की सदर प्रखंड कार्यालय के पीछे स्थित बाल सुधार गृह से 6 नाबालिक बच्चे रात में खाना खाने के बाद ग्रिल काटकर फरार हो गए थे। जानकारी मिलते ही बाल सुधार प्रबंधन में हलचल मच गई। फरार नाबालिकों के खोज के लिए सभी थानों को अलर्ट किया गया । इसके बाद तीन नाबालिक बच्चों की बरामदगी डंडखोरा थाना क्षेत्र के इलाके से हुई है। जबकि तीन नाबालिक बच्चों की तलाश अभी भी जारी है। बता दे की बाल सुरक्षा गृह में सुरक्षा गार्ड तथा सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे बाल सुधार गृह में रह रहे बच्चों पर नजर बनाए रखती है। लेकिन बावजूद इसके बच्चों का ग्रिल काट कर फरार होना कई सारे सवाल खड़े कर रही है। जानकारी हो की यह इस वर्ष की तीसरी घटना है जहां बालिका सुधार गृह से नाबालिक बच्चीया फरार हुई थी हैं,इससे पूर्व भी दो मरतबा बाल सुधार गृह से बच्चों की फरार होने की खबर सुर्खियों मे रही है । बावजूद इसके प्रबंधन द्वारा इस विषय पर उचित कदम नहीं उठाया गया है ।हालांकि पूर्व में हुए इस तरीके के घटना पर जांच कमिटी बनाई गई थी। जिनके द्वारा बाल सुधार गृह का जांच भी किया गया था । लेकिन उस जांच का भी कोई असर प्रबंधन पर नहीं पड़ा। इसके बाद फिर से हुई घटना बाल सुधार गृह प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाता है।
One thought on “कटिहार बाल सुधार गृह से 6 नाबालिग फरार, 3 पकड़े गए: प्रबंधन की लापरवाही उजागर”
Nice breakdown! I recently found a useful resource on pinco indir android that goes well with this
perfectly: Pinco Kazino Worth checking out.
Nice breakdown! I recently found a useful resource on pinco indir android that goes well with this
perfectly: Pinco Kazino Worth checking out.