जन सुराज का बिहार विधानसभा घेराव: प्रशांत किशोर के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन, पटना में पुलिस के साथ झड़प

प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज कार्यकर्ता 23 जुलाई 2025 को पटना के पटेल गोलंबर पर पुलिस बैरिकेड का सामना करते हुए विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शन करते हुए।

पटना, 23 जुलाई 2025:  जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत 3 मांगों को लेकर विधानसभा घेराव का नेतृत्व किया। बेली रोड स्थित शेखपुरा हाउस से हजारों जन सुराज के समर्थकों के साथ प्रशांत किशोर दोपहर 12 बजे के करीब निकले। एयरपोर्ट रोड होते हुए जन सुराज के कार्यकर्ता पटेल गोलंबर तक पहुंचे। पटेल गोलंबर पर पुलिस ने जन सुराजियों को रोकने की असफल कोशिश की। लेकिन पहला बैरिकेड तोड़कर सभी लोग विधानसभा की ओर बढ़ने लगे।

इसके बाद पुलिस ने फिर रोकने को कोशिश की तो प्रशांत किशोर समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। काफी देर तक पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की। इस दौरान पटना पुलिस ने जन सुराज के निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी कर दिया। लाठीचार्ज में कई समर्थकों को गंभीर चोट लगी। कई के सिर फूटे। कई कार्यकर्ता पुलिस से धक्का-मुक्की में घायल भी हुए। समर्थकों पर लाठीचार्ज हुआ तो PK भड़के, प्रशासन से कहा- इनको को क्यों मारा, दम है तो मुझे मारकर दिखाओ, बिहार भर में सरकार का निकलना मुश्किल कर देंगे ! इस दौरान प्रशांत किशोर मीडिया से बात करते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों को चैलेंज करते हुए कहा कि आपने बच्चों पर लाठीचार्ज क्यों किया? नीतीश कुमार से परमिशन लेकर आइए और मुझपर लाठीचार्ज करिए। हिम्मत है तो ऐसा करिए, फिर देखिए, कल से बिहार भर में सरकार का निकलना मुश्किल कर देंगे।

प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज कार्यकर्ता 23 जुलाई 2025 को पटना के पटेल गोलंबर पर पुलिस बैरिकेड का सामना करते हुए विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शन करते हुए।प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज कार्यकर्ता 23 जुलाई 2025 को पटना के पटेल गोलंबर पर पुलिस बैरिकेड का सामना करते हुए विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शन करते हुए।

प्रशांत किशोर ने बताया कि मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्य सचिव यह लिखकर नहीं देंगे कि हमारी मांगों पर कितने दिन में कार्रवाई होगी, तो अब आगे नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। एक लाख आदमी लाकर घर को घेर लेंगे। वो निकल नहीं पाएंगे। 

मुख्य सचिव से मिला जन सुराज का 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, 3 मांगों वाला ज्ञापन सौंपा इस बीच पटना जिला प्रशासन की ओर से जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मुख्य सचिव से मिलने के लिए ले जाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर उन्हें पार्टी की 3 मांगों का ज्ञापन सौंपा। मनोज भारती ने बताया कि बिहार की जनता के लिए अहम इन तीन मुद्दों पर जन सुराज ने एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर लिए हैं।

इन तीन मांगों में शामिल है –

1. साल 2023 की जातीय जनगणना में चिह्नित 94 लाख गरीब परिवारों को 2 लाख रुपये की सहायता कब मिलेगी?

2. 50 लाख भूमिहीन दलित और अतिपिछड़ा परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने के वादे का क्या हुआ?

3. भूमि सर्वे के नाम पर वंशावली, रसीद और दाखिल-खारिज में हो रही लूट कब रुकेगी?

मुख्य सचिव से तीनों मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रशांत किशोर और हजारों कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से वापस हो गए।

3 thoughts on “जन सुराज का बिहार विधानसभा घेराव: प्रशांत किशोर के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन, पटना में पुलिस के साथ झड़प”

  1. This is the fitting blog for anyone who needs to find out about this topic. You realize so much its virtually laborious to argue with you (not that I actually would need…HaHa). You undoubtedly put a brand new spin on a topic thats been written about for years. Nice stuff, just nice!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad