कटिहार में कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में पीएम मोदी, अमित शाह का पुतला दहन किया

कटिहार में डेहरिया चौक के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पुतले जलाते हुए प्रदर्शन।

बबलू मरांडी, मुख्य संपादक, कटिहार (बिहार), 30 अगस्त:  शनिवार को कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में डेहरिया चौक के समीप देश के प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का पुतला दहन किया गया। इस पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद सह कटिहार प्रभारी भजनलाल जाटव मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के अलावा कई दिग्गज नेता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान मौजूद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए नारेबाजी किया। मौके पर सांसद सह कटिहार प्रभारी भजनलाल जाटव ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा के मंत्रियों की मौजूदगी में पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय में घुसकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई और पत्थर फेंके गई और लाठी डंडे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीट कर घायल किया गया यह दर्शाता है कि भाजपा गुंडो की पार्टी है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की लोकप्रियता देखकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से परेशान हो चुकी है और अपनी बौखलाहट दिखाते हुए इस प्रकार का गुंडागर्दी सड़क पर कर रही है उन्होंने कहा कि सिर्फ पटना ही नहीं बल्कि मुजफ्फरपुर में जिस प्रकार से भाजपा के गुंडो ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला किया इसकी जितनी निंदा की जाए कम हैं।

कटिहार में डेहरिया चौक के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पुतले जलाते हुए प्रदर्शन।

वही कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि जब से जननायक राहुल गांधी और महागठबंधन के दिग्गज नेताओं के द्वारा वोटर अधिकार यात्रा निकाली गई है और इस वोटर अधिकार यात्रा में जो लोगों का अपार जनसमर्थन मिल रहा हैं यह बीजेपी को हजम नहीं हो रही है इसलिए अब वह गुंडागर्दी पर उतर गई है इसलिए भाजपा के गुंडो ने जिस प्रकार पटना और मुजफ्फरपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और इस घटना में शामिल जो भी भाजपा के कार्यकर्ता और मंत्री शामिल है उसे कानूनी रूप से कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए क्योंकि जो संदेश भाजपा के द्वारा किए गए इस घटना के बाद पूरे बिहार में गई है इससे अब आम लोग भी समझ चुकी है कि भाजपा अब गुंडागर्दी पर उतर गई हैं और इसी को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन करते हुए आक्रोश प्रदर्शन किया गया है अगर जल्द इस घटना की जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आगे उग्र आंदोलन की जाएगी।

मौके पर पूर्व विधायक सुनीता देवी, तौकीर आलम, दिलीप विश्वास, अंजुमन कौसर उर्फ अम्रपाली यादव, प्रभात गुप्ता, वकील दास, आफताब कंचन, सिकंदर मंडल, डॉ० सत्यनारायण, गोपाल यादव,शहनवाज खान, निरंजन पोद्दार, सूरज विश्वास, केसर हिंद, जहांगीर आलम, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

5 thoughts on “कटिहार में कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में पीएम मोदी, अमित शाह का पुतला दहन किया”

  1. Great overview! Just found a useful resource on ivibet promóciós kód that complements this perfectly:
    ivibet befizetés nélküli bónusz – Justina – Worth checking out.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad