कटिहार, बिहार | 29 सितंबर, 2025 : कटिहार के कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में रविवार को एनटीयूसी (इंटक) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने की। बैठक में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति और मजदूर वर्ग के लोग शामिल हुए, जहां कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए सुनील कुमार यादव ने एनटीयूसी (इंटक) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि एनटीयूसी (इंटक) के कटिहार जिला अध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण मजदूरों के हक और अधिकारों की आवाज मजबूती से नहीं उठ पा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए यह बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला अध्यक्ष के चयन के लिए प्रस्ताव लिया गया और सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजी गई है। उन्होंने बताया कि जैसे ही प्रदेश नेतृत्व की ओर से जिला अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगेगी और पत्र प्राप्त होगा, उसी दिन कटिहार में जिला अध्यक्ष की घोषणा कर मनोनीत किया जाएगा।
सुनील कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा मजदूर वर्ग, कमजोर वर्ग और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की आवाज बनकर काम करती है। जिला अध्यक्ष की घोषणा के बाद कटिहार में मजदूरों के हक और अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ा जाएगा। इस अवसर पर दिलीप मंडल, वेदानंद शर्मा, मोहर्रम खान, मानसिंह, मोहम्मद फिरोज, शंकर राम, उमर अली, सत्यजीत कुमार सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
4 thoughts on “कटिहार में एनटीयूसी (इंटक) की बैठक: जल्द होगी जिला अध्यक्ष की घोषणा !”
The slots here are honestly amazing. I had a great run last night and the graphics are just stunning. For all slot lovers, aurahokislot is the way to go.
Really impressed with the graphics and the overall feel of the platform. It feels very professional and secure. I’m sticking with gtwinapp from now on.
The slots here are honestly amazing. I had a great run last night and the graphics are just stunning. For all slot lovers, aurahokislot is the way to go.
Really loving the slot variety here. I hit a decent win yesterday and the withdrawal process was a breeze. jilijiliph is my new go-to for daily fun.
Really impressed with the variety of betting options. There is something for everyone here. I am sticking with 87a777bet
Really impressed with the graphics and the overall feel of the platform. It feels very professional and secure. I’m sticking with gtwinapp from now on.