जनता के दुःख-दर्द में शामिल हुए सांसद पप्पू यादव, पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक सहायता

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव अपने लोकसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाते हुए लोगों के दुःख-दर्द में सहभागी बन रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बड़हरा कोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर सड़क दुर्घटना, हत्या, डूबने और असामयिक मौत से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की तथा आर्थिक सहायता प्रदान कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया।सांसद पप्पू यादव ने ठाड़ी पंचायत के हरिराही महादेव टोला निवासी स्वर्गीय सदानंद मुर्मू उर्फ राजेश मुर्मू एवं औराही पंचायत के गुलेला भित्ता निवासी मौसम कुमार की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं रघुवंशनगर गांव में अफसरी खातून की तमिलनाडु में हुई हत्या को बेहद दुखद बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।उन्होंने हरिराही महादेव टोला निवासी स्वर्गीय मटका टुडू की तालाब में डूबने से हुई मौत पर परिजनों को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बड़हरा कोठी क्षेत्र में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करते हुए और आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए।

वासुदेवपुर पंचायत के हरिराही चौक निवासी गुड्डू शर्मा को गोली मारकर घायल किए जाने की घटना पर भी सांसद ने परिवार से मुलाकात कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।लतराहा पंचायत के जामुन टोला निवासी दीपक हेंब्रम की चेन्नई में ब्रेन हेमरेज से हुई मौत पर सांसद ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार को 10 हजार रुपये की सहायता प्रदान की तथा कंपनी प्रबंधन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।इसके अलावा ओरलाहा पंचायत के जयनगरा पंचवटी गांव निवासी मनोज मंडल की हत्या के मामले में भी उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कीइस

अवसर पर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि किसी भी परिवार का दुःख केवल उसका निजी दुःख नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को न्याय और सहायता दिलाने के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करते रहेंगे।

क्षेत्र में लगातार पीड़ितों के बीच पहुंचकर मदद करने को लेकर लोगों ने उनके मानवीय प्रयासों की सराहना की है।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि कोशल यादव, प्रवक्ता राजेश यादव, मुखिया रंजन यादव, कंतलाल रिशिदेव, पूर्व मुखिया नरेश मंडल, पूर्व मुखिया ललटू यादव, मो. सोयेब, लडू यादव, मो. साबिर आलम, लवकुश यादव, करन यादव और पंकज यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

3 thoughts on “जनता के दुःख-दर्द में शामिल हुए सांसद पप्पू यादव, पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक सहायता”

  1. Have you ever considered creating an ebook or guest authoring on other blogs? I have a blog based upon on the same topics you discuss and would really like to have you share some stories/information. I know my subscribers would enjoy your work. If you are even remotely interested, feel free to shoot me an e mail.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad