विश्व पशु चिकित्सक दिवस पर पटना में जागरूकता कार्यक्रम: डॉ विकास शर्मा ने सैकड़ों आवारा कुत्तों को लगाया एंटी रेबीज टीका

डॉ विकास शर्मा विश्व पशु चिकित्सक दिवस पर पटना के एनीमो पेट केयर में आवारा कुत्तों को एंटी रेबीज टीका लगाते हुए

पटना: विश्व पशु चिकित्सक दिवस के अवसर पर पटना के एनीमो पेट केयर में पशु स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने वाला विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “चिकित्सकः स्वास्थ्य और भोजन के संरक्षक” के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों आवारा श्वानों का एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया।

कार्यक्रम से पहले डॉ विकास शर्मा के नेतृत्व में पटना के विभिन्न इलाकों में आवारा कुत्तों को पकड़कर उन्हें एंटी रेबीज का टीका लगाया गया।

एनीमो पेट केयर के निदेशक डॉ विकास शर्मा ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया, जबकि बुद्धा सोसाइटी के सचिव एवं बिहार रिटायर्ड वेटेरिनरी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र शर्मा ने अध्यक्षता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ केक कटिंग के साथ किया गया, जिसमें फुलवारी शरीफ, अटल पथ, बेली रोड, अनीसाबाद, यारपुर, गर्दनीबाग, कंकड़बाग, पटना सिटी, पटेल नगर, नेहरू नगर, बोरिंग रोड, मैनपुरा, गांधी मैदान और बुद्धा कॉलोनी से आए पशु प्रेमी और केयर गिवर्स बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस दौरान केयर गिवर्स की समस्याओं, उनकी सुरक्षा, आवश्यकताओं और समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित दवा कंपनी के प्रतिनिधियों विपुल, गौतम, प्रशांत, शशांक और अंजनी ने फील्ड कंडीशन में उपयोगी दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराईं।

बिहार के प्रख्यात ईएनटी विशेषज्ञ डॉ सच्चिदानंद सिन्हा, रंजीत सर, सलमा जी, रश्मि जी, प्रज्ञा मिश्रा, नीतू, डॉ स्वीट ठाकुर, नंदनी पांडेय, बंदना जी, रिया, काजल, निकिता, मनीषा, ऑस्कर, केशव, मृत्युंजय, अनंत, रोहित, शम्भू, सहजानंद, गोलू, चंदन, लव, रूपा, पूजा, सोनी और दुर्गा सहित अनेक पशु प्रेमी एवं पशु रक्षक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

डॉ विकास शर्मा ने कहा कि पशु स्वास्थ्य मानव स्वास्थ्य से सीधे जुड़ा है, इसलिए आवारा पशुओं का टीकाकरण और जागरूकता अभियान निरंतर जारी रखना आवश्यक है।

इस कार्यक्रम ने पटना में पशु कल्याण और जागरूकता की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हुआ।

2 thoughts on “विश्व पशु चिकित्सक दिवस पर पटना में जागरूकता कार्यक्रम: डॉ विकास शर्मा ने सैकड़ों आवारा कुत्तों को लगाया एंटी रेबीज टीका”

  1. I’ve read several excellent stuff here. Certainly price bookmarking for revisiting. I surprise how so much effort you put to create one of these excellent informative website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad