तारिक अनवर ने कटिहार कांग्रेस नेता विभूति सिंह के निधन पर जताया गहरा शोक, किया अंतिम दर्शन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सह सांसद श्री तारिक अनवर ने कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी ( शहरी ) के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के बड़े भाई, पूर्व कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी विभूति सिंह के असामयिक निधन पर दुख जताते हुए शोक व्यक्त किया।
सांसद श्री अनवर ने अपने शोक संदेश मे कहा कि विभूति जी का जीवन समाज सेवा, सादगी और जनकल्याण के प्रति समर्पित था। उन्होंने सामाजिक कार्यों के क्षेत्र मे अपनी अलग पहचान बनाई, जिसे कभी भुलाया नही जा सकता। उनका हमलोगों के बीच से असमय जाना बड़ी क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोकाकुल परिवार को इस गहरी दुख की घड़ी को सहने की शक्ति दे।
सांसद श्री अनवर उनके आवास पर अंतिम दर्शन किए एवं शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिए।
कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी ( ग्रामीण) के निवर्तमान अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, पूर्व अध्यक्ष कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी प्रेम राय, सत्यनारायण प्रसाद पूर्व विधायक, सुनीता देवी पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सिंह, दिलीप विश्वास, विश्राम सिंह, कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, बी के ठाकुर, कटिहार नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुतुल सिंह व रिंकू मिश्रा, बिमल सिंह बेगानी, शंकर सिंह अधिवक्ता, शाहनवाज खान, राज आनंद सिंह, अल्तमस दीवान, सांसद के निजी सचिव गुलाम मोहम्मद शहदुल हक़, प्रो विनोद यादव, शंभू शरण गुप्ता, प्रह्लाद गुप्ता, फिरोज़ अहमद कुरैशी, महिला अध्यक्ष आम्रपाली यादव, राजीव चाकी, मो मशरूर, निक्कू सिंह, डॉ बिपिन सिंह, मसूद रज़ा खान, राजा मिश्रा, जटा शंकर झा, अजित झा, सी बी सिंह, मन्नी पासवान, मो इश्तियाक, भुवन अग्रवाल, संतोष यादव, अमित साह, पप्पू कश्यप, प्रीतम चक्रवर्ती, नवीन खंडेलिया, मुकेश साह, दामोदर चौबे, विश्वनाथ साह, योगेंद्र यादव, मिथिलेश सिंह, बेचैन पाण्डेय, मो रियाज, अरुण प्यासा, अमर तिवारी, निखिल सिंह, पंचानंद नायक, मेजर जमाल, मो असलम, मो आदिल, धनंजय ठाकुर, मो फिरोज़ मुतुन, मोहर्रम खान आदि नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आवास जाकर परिवारजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की।


You made some respectable points there. I appeared on the web for the issue and found most individuals will associate with with your website.