कटिहार, बिहार | 20 अक्टूबर, 2025: प्रखंड क्षेत्र के थाना चौक स्थित पीरमाजार परिसर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आलोक चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंच संचालन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कुंदन महतो ने किया। गठबंधन प्रत्याशी पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, पूर्व विधान परिषद राजवंशी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश, रवि साह, जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी, जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष हबीबुर रहमान, संगठन प्रभारी चंदन पटेल, जिला महामंत्री पुरुषोत्तम वर्मा, रमेश मंडल, डॉ. संतोष बिपिन, अमित शाह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ने की लालसा रहती है, लेकिन टिकट पार्टी किसी एक को ही दे सकती है। गठबंधन धर्म निभाने की मजबूरी भी होती है। शीर्ष नेतृत्व ने काफी सोच-विचार कर दुलाल गोस्वामी को गठबंधन का प्रत्याशी घोषित किया है। इसलिए राष्ट्र और राज्यहित में आपसी और दलीय मतभेद भूलाकर दुलाल गोस्वामी को विजयी बनाएं। वहीं, दुलाल गोस्वामी ने संसदीय काल में कदवा विधानसभा क्षेत्र के लिए शुरू कराए गए कार्यों का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं से राज्य में एनडीए सरकार बनाने के लिए उन्हें जिताने की अपील की।
इस बैठक में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जहां नाराजगी भी जाहिर की, वहीं वर्तमान विधायक को हराने तथा राज्य में एनडीए गठबंधन सरकार बनाने के लिए जदयू प्रत्याशी पूर्व सांसद दुलाल गोस्वामी को जिताने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेश मंडल तथा प्रखंड जदयू अध्यक्ष कुंदन महतो ने किया। दीपक गुप्ता, शिव शंकर रोनिया, पैक्स अध्यक्ष हीरालाल साह आदि भी उपस्थित रहे।
यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की एकजुटता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुई, भले ही कार्यकर्ताओं में कुछ असंतोष दिखा।
5 thoughts on “कटिहार में एनडीए बैठक: दुलाल गोस्वामी को प्रत्याशी बनाने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी, फिर भी संकल्प !”
What i don’t realize is actually how you’re not really much more well-liked than you may be now. You are very intelligent. You realize thus considerably relating to this subject, produced me personally consider it from numerous varied angles. Its like women and men aren’t fascinated unless it’s one thing to accomplish with Lady gaga! Your own stuffs nice. Always maintain it up!
Everything works perfectly on my mobile browser. No glitches and the account management is very simple. Big thanks to jljl3login for the quality service.

I real lucky to find this site on bing, just what I was looking for : D as well saved to my bookmarks.
Finally found a site that doesnt lag during peak hours. The login is quick and everything just works perfectly. sanur999login
Everything works perfectly on my mobile browser. No glitches and the account management is very simple. Big thanks to jljl3login for the quality service.
Really great community and exciting gameplay. It is hard to find a site that balances fun and reward this well. Check out pak888game