हाजीपुर, बिहार | 21 सितंबर, 2025 : बिहार के हाजीपुर जिले के इस्माईलपुर, हरौली स्थित आँगनवाड़ी केंद्र संख्या 244 के प्रांगण में अभिभावकों, किशोरियों, सेविका और सहायिका के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रविवार को किया गया। प्रशिक्षण का विषय ‘टीचिंग लर्निंग सामग्री का निर्माण, वर्ग कक्ष का प्रबंधन तथा व्यक्तिगत सफाई की आदतें’ था।
प्रशिक्षण का विषय प्रवेश कराते हुए महिला पर्यवेक्षिका निर्मला देवी ने कहा कि आँगनवाड़ी में आने वाले बच्चे कोरे कागज की तरह होते हैं। उन्हें जिस प्रकार के वातावरण में पालन-पोषण किया जाता है, उसी तरह उनका शारीरिक, मानसिक और शैक्षिक विकास होता है। इस विषय पर सबको जानने-समझने की जरूरत है। जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र, समस्तीपुर के कार्यक्रम समन्वयक राजीव रंजन ने कहा कि आँगनवाड़ी के सशक्तिकरण के लिए संस्था द्वारा प्रशिक्षण रखा गया है, ताकि समुदाय के लोग भी बच्चों को सीखने और साफ-सफाई का ध्यान रख सकें।
प्रैक्सिस इंडिया के प्रशिक्षक अभय कुमार ने विभिन्न प्रकार के टीचिंग लर्निंग मटैरियल का निर्माण घर में उपलब्ध सामग्री से करने की जानकारी दी तथा व्यक्तिगत स्वच्छता को आदत में कैसे बदला जाए, इसकी भी जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण का आयोजन क्राई (चाइल्ड्स राइट्स एंड यू) कोलकाता तथा अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, हाजीपुर के सहयोग से जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र, समस्तीपुर द्वारा किया गया। इस आयोजन में समुदाय की लगभग 35 महिलाओं, किशोरियों के साथ सेविका और सहायिका की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।
यह प्रशिक्षण आँगनवाड़ी केंद्रों को मजबूत बनाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास में समुदाय की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
One thought on “हाजीपुर में आँगनवाड़ी प्रशिक्षण: टीचिंग लर्निंग सामग्री व सफाई आदतों पर फोकस !”
I appreciate how secure the login process feels. It gives me peace of mind while I play. Definitely sticking with ssbet77comlogin.
I appreciate how secure the login process feels. It gives me peace of mind while I play. Definitely sticking with ssbet77comlogin.