सांसद तारिक अनवर की DRM से बैठक: कटिहार रेल सुविधाओं में सुधार की मांग !
कटिहार, बिहार | 20 नवंबर, 2025 : कटिहार रेल मंडल में यात्री सुविधाओं के उन्नयन को लेकर सांसद तारिक अनवर ने बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक (DRM) पूर्वोत्तर रेलवे कटिहार के साथ एक विस्तृत बैठक की। बैठक में सांसद ने रेल परिचालन, सुरक्षा, यात्री सुविधाओं और अवसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की तथा त्वरित कार्रवाई की मांग की।
सांसद तारिक अनवर ने कहा कि कटिहार जिले के लाखों लोगों के लिए रेल सेवा प्रमुख परिवहन साधन है। उन्होंने कटिहार–कुरेठा–लाभा–कुमेदपुर–बारसोई तथा बारसोई–सालमारी–सोनैली–कटिहार रूट पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चक्कर लगाने वाली सर्कुलर डीएमयू ट्रेन चलाने का सुझाव दिया, जिससे स्थानीय यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
रेलवे कॉलोनियों में परित्यक्त पुराने क्वार्टरों को असामाजिक तत्वों के अड्डे के रूप में इस्तेमाल होने की समस्या भी उठाई गई। सांसद ने कहा कि इन स्थानों पर नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं, इसलिए तत्काल मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कटिहार जंक्शन पर पीआरएस काउंटर की सीमित समयावधि को अनुचित बताते हुए उन्होंने कम से कम एक काउंटर रात 10 बजे तक खुला रखने का अनुरोध किया।
कटिहार से चलने वाली डीएमयू ट्रेनों में डिब्बों की कमी और शौचालययुक्त कोचों की अनुपस्थिति को गंभीर समस्या बताते हुए सांसद ने इन्हें कम से कम 12 कोचों के साथ संचालित करने की मांग की। राजधानी एक्सप्रेस और वंदे भारत ट्रेनों में खान-पान की खराब गुणवत्ता पर भी सुधार की आवश्यकता बताई।
सांसद ने कटिहार स्टेशन पर VIP कक्ष की पुनर्स्थापना, प्लेटफॉर्म 4 और 5 पर शेड व बैठने की व्यवस्था, एस्केलेटर-लिफ्ट रखरखाव, पुराने स्टेशन भवन की मरम्मत तथा स्टेशन परिसर के सामने अतिक्रमण नियंत्रण की मांग की। इसके अलावा, मंडल में स्वीकृत आरओबी निर्माण की स्थिति, शेष रेल फाटकों की संख्या, अमृत भारत योजना के तहत बारसोई स्टेशन भवन निर्माण की धीमी प्रगति तथा BR-1 रेल क्रॉसिंग तक जर्जर सड़क मरम्मत का मुद्दा उठाया।
सांसद ने कटिहार मंडल के सभी स्टेशनों पर यात्रियों, विशेषकर महिलाओं के लिए निःशुल्क शौचालय व्यवस्था तत्काल करने का अनुरोध किया। उन्होंने विश्वास जताया कि रेलवे प्रशासन इन जनहित मुद्दों का शीघ्र समाधान करेगा। साथ ही, मनिहारी में विकास कार्यों में एनओसी न देने से हो रही परेशानी और पार्किंग टेंडर प्रक्रिया की जांच पर भी चर्चा की।


Hello, you used to write fantastic, but the last few posts have been kinda boring?K I miss your tremendous writings. Past several posts are just a little bit out of track! come on!
It’s really a nice and helpful piece of info. I’m glad that you shared this helpful info with us. Please keep us informed like this. Thanks for sharing.