केन्द्र व राज्य के एनडीए सरकार की नाकामियों पर होगा हल्ला- बोल – सुनील कुमार यादव

बुधवार को कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में जिले के कोढ़ा,कुर्सेला,समेली व फलका में संगठन की मजबूती को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से पर्यवेक्षक अमन कुमार एवं प्रखंड अध्यक्ष के साथ-साथ पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल हुए।

इस बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर विशेष चर्चा किया गया जबकि मौजूद कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। मौके पर कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि लगातार अलग-अलग प्रखंडों में बैठक किया जा रहा है और बैठक के माध्यम से प्रखंड अध्यक्ष के साथ-साथ पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के दिशा में विशेष जोड़ देने की अपील की गई है। वहीं जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने यह भी कहा कि बिहार में चुनाव समाप्त हो चुका है ऐसे में केंद्र और राज्य के एनडीए सरकार की नाकामियों को लेकर भी जल्द हल्ला बोला जाएगा उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भी अब समझ रही है कि सरकार के कथनी और करनी में काफी अंतर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी अलग-अलग प्रखंडों में बैठक कर कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ आगे की रणनीति बनाई जाएगी। मौके पर वेदानंद त्रिवेदी,मनोज कुमार कुशवाहा,जयकांत मिश्रा,सुनील कुमार, साजीद आलम,निशान कुमार मंडल,संजीव कुमार तिवारी, सुबोध कुमार यादव, सत्यनारायण चौधरी,अशोक कुमार मंडल,ध्रुव कुमार सिंह,प्रदीप ठाकुर,संजय सुमन,अमित मंडल सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

4 thoughts on “केन्द्र व राज्य के एनडीए सरकार की नाकामियों पर होगा हल्ला- बोल – सुनील कुमार यादव”

  1. This is precisely the kind of clear breakdown that actually helps.
    So many sites overcomplicate the topic, but you kept
    it simple. Appreciate you putting this together!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad