बांग्लादेश हिंदू अत्याचार विरोध में अमरोहा AAP प्रदर्शन | राष्ट्रपति को 4-सूत्रीय ज्ञापन 2026
Live Update (12 जनवरी 2026): बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों पर लगातार बढ़ते अत्याचार व अमानवीय बर्बरता और जबरन पलायन करने के विरोध में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
आपको बता दें कि बांग्लादेश में रोहिंग्यों मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा हिन्दु समाज के लोगों पर किए जा रहे घोर अत्याचार को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में गांधी मूर्त पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुशल चौहान के नेतृत्व मे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद हैदर ने केंद्र सरकार की घोर निन्दा करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन भारत सरकार न तो कूटनीतिक दबाव बना रही है और न ही अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कोई ठोस पहल कर रही है। केंद्र सरकार की इस चुप्पी से अत्याचारियों के हौसले बढ़ा रहे हैं।

जिला प्रभारी मोहम्मद आमिर ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय मांगों हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की गारंटी तक भारत बांग्लादेश के सभी व्यापारिक और कूटनीतिक संबंध तत्काल समाप्त किए जाएं, केंद्र सरकार द्वारा बांग्लादेश को हजारों टन डीजल देने के व्यापार पर तुरंत रोक लगाई जाए, अडानी समूह की ओर से बांग्लादेश को दी जा रही बिजली आपूर्ति पर भी तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को दिए जा रहे संरक्षण पर तुरंत कड़ा और स्पष्ट निर्णय लें। प्रदर्शन करने वालों में जिला प्रभारी मोहम्मद आमिर, रियाज़ अहमद, विजयपाल सिंह, नफीस अहमद, हारिस मंसूरी, सचिन धारीवाल, कविता, शाहवेज़ खान, मुरारी लाल मौर्य, सुरेंद्र सिंह, मोहम्मद वसीम, उस्मान, जगदीश, मोहम्मद हसनैन, सचिन सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वाइट:- मौ० हैदर प्रांतीय अध्यक्ष

