पूसी रेलवे महाप्रबंधक चेतन श्रीवास्तव पहुंचे कटिहार: रेलवे अस्पताल, स्टेडियम और कोचिंग डिपो का किया निरीक्षण
कटिहार। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कटिहार रेल मंडल पहुंचे। बुधवार को रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मंडल के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11:00 बजे रेलवे अस्पताल
एवं डिवीजनल रेलवे हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी क्लिनिक का उद्घाटन से हुआ जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। रेलवे इंस्टीट्यूट, कम्युनिटी हॉल एवं स्टाफ कैंटीन का उद्घाटन किया गया तथा क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास भी किया गया, जो खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में सहायक होगा। जीएम ने दोपहर में कटिहार कोचिंग डिपो एवं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं का समीक्षा किया इसके पश्चात निरीक्षण विशेष ट्रेन द्वारा विभिन्न रेल खंडों, लेवल क्रॉसिंग, ब्रिज एवं स्टेशन का गहन निरीक्षण किया गया। यात्रा के दौरान संबंधित स्थानों पर आवश्यक सुधार एवं विकास कार्यों के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में गति परीक्षण करते हुए रेल संचालन की गुणवत्ता एवं सुरक्षा का आकलन किया।
शाम में एनजेपी (न्यू जलपाईगुड़ी) पहुंचने के बाद एसजीयूजे परिसर में इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया गया।
इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेल सेवाओं में सुधार, कर्मचारियों के कल्याण एवं यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाना रहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कटिहार रेल मंडल निरंतर विकास की दिशा में प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
रेलवे संस्थान में यूनियनों एवं रेलवे एससी एसटी एवं ओबीसी संगठन के साथ बैठक भी हुई।


Finally found a platform that actually delivers on its promises. The game variety is top notch and it feels very secure. Highly recommend phjilipark22 for anyone looking for some real action.
Finally found a site that works perfectly on my mobile phone. The loading times are minimal and the wins feel rewarding. Big shoutout to ph3655ph.
I really appreciate the clean layout of the login page. It makes getting into the games so much easier. Keep up the good work jiliplay888comlogin.